
इंपोर्टर से सप्लायर कैसे बन गया भारत, अमेरिका के बाद अब इंडोनेशिया ने भी मांगा तेल
वैश्विक संघर्षों के दौर में ईंधन की भारी किल्लतों से जूझ रहे दुनिया के लिए भारत बड़ा मददगार बनकर उभरा है। भारत ने इस आपदा को अवसर में बदलते हुए इंपोर्टर से ऑयल सप्लायर बन गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ने यूरोपीय देशों को भी तेल सप्लाई की है। अब अमेरिका और इंडोनेशिया जैसे देश भारत से गैसोलीन (पेट्रोल) मांग रहे हैं।









