
भारत में इस वक्त मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में जहां गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है तो दूसरी ओर तूफान आ रहा है। नाम है 'अर्नब'। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि यह पिछले 6 घंटों के दौरान और अधिक ताकतवर होकर एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) में बदल गया है।
28 अक्टूबर की दोपहर से पहले बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में यह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच (यानम के नजदीक) पार करेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार भी 115 से 140 किमी प्रति घंटे होगी। आंध्र और ओडिशा में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अच्छी बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर अंधेरा छा गया। देखिए वीडियो।
VIDEO | Bhubaneswar, Odisha: The state capital city witnesses heavy rainfall ahead of Cyclone Arnab's landfall. Visuals from Vani Vihar area. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/kqoaw9evyF
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2026
अब प्रदूषण की बात
प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में यह फिलहाल कम है। नोएडा, फरीदाबाद, जयपुर और पटना सहित टॉप-10 शहरों में AQI 200 से नीचे है। 29 और 30 अक्टूबर को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ इलाके, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम बदलने वाला है।
आइए आपको तूफान अर्नब की ताजा डिटेल दिए देते हैं।
बंगाल की खाड़ी से उठा है 'अर्नब'
भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, यह तूफान पिछले छह घंटों में 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। 26 अक्टूबर की रात 11:30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित था। उस समय यह तूफान ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 400 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 350 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 420 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम से 520 किमी पूर्व और बापटला से 590 किमी पूर्व में था।
National Bulletin No. 14 based on 2330 hrs IST of 26th October, 2026: Very Severe Cyclonic Storm “Arnab” [Pronunciation : Ornab] over Westcentral Bay of Bengal [Cyclone Warning for Andhra Pradesh and adjoining South Odisha coasts—Red Message] The severe cyclonic storm “Arnab” [Pronunciation :Ornab] over Westcentral Bay of Bengal moved west-northwestwards with a speed of 23 kmph during past 6 hours, intensified into a very severe cyclonic storm and lay centered at 2330 hrs IST of yesterday, the 26th October, 2026 over the same region near latitude 15.9°N and longitude 86.0°E, 400 km south-southeast of Gopalpur (Odisha), 350 km southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh), 420 km east-southeast of Kakinada (Andhra Pradesh), 520 km east of Machilipatnam (Andhra Pradesh), 590 km east of Bapatla (Andhra Pradesh) and 870 km west-northwest of Sri Vijaya Puram (Andaman Islands). It is very likely to continue to move west-northwestwards till evening of 27th October and thereafter, it is very likely to move northwestwards and cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam, close to Yanam as a very severe cyclonic storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph by forenoon of 28th October, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 26, 2026
मौसम विभाग ने बताया कि यह चक्रवात 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ता रहेगा और उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा। तट पार करते समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों में 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विशाखापत्तनम स्थित डॉपलर वेदर रडार से इस पर लगातार नज़र रखी जा रही है।
ओडिशा में कई जगहों पर छुट्टी
इस बीच, चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा के गंजम जिला प्रशासन ने 27 से 29 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बच्चों और महिलाओं को पोषण मिलता रहे, इसके लिए छुट्टी के दौरान लाभार्थियों के घर-घर जाकर सूखा राशन (टेक-होम राशन) पहुंचाया जाएगा। ओडिशा राज्य परिवहन प्राधिकरण ने भी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही और तैयारी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ओडिशा सरकार ने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को चक्रवात को लेकर झूठी, भ्रामक या मनगढ़ंत भविष्यवाणियां और चेतावनियां न फैलाने की सख्त सलाह दी है। सरकार ने मीडिया संस्थानों से केवल IMD, विशेष राहत आयुक्त (SRC), जिला प्रशासन और अन्य अधिकृत स्रोतों से जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा है। इसके अलावा, बिना पुष्टि वाले संदेशों, अनधिकृत नक्शों या सोशल मीडिया पर डर फैलाने वाली अफवाहों को न दिखाने और किसी भी अनुमानित मॉडल को पक्की चेतावनी बनाकर पेश न करने की हिदायत दी गई है।
हाई अलर्ट पर आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश की सरकार ने तटीय इलाकों से 6 हजार लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार का साफ निर्देश है कि भले नुकसान ज्यादा हो जाए पर किसी की जान नहीं जानी चाहिए। इसे लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा NDRF की 10 टीमें भी तैनात हैं। 20 जिलों में राहत कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
'अर्नब' कराएगा इन राज्यों में बारिश
चक्रवाती तूफान “अर्नब” के असर से 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में, 28 अक्टूबर को ओडिशा में, 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में और 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 30 अक्टूबर 2026 के दौरान ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली का मौसम भी बदलेगा
29 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी पलटने वाला है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच जाएगा। 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भी कमोबेश ऐसा ही तापमान रहने की संभावना है,मतलब अभी ठंड सामान्य ही रहेगी पर हां 29 और 30 अक्टूबर को मौसम जरूर बदलेगा। 29 को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ल्ली-एनसीआर सहित देश के 10 शहरों का AQI भी देख लीजिए (सुबह 7 बजे तक के आंकड़े)






