BRICS स्पेशल: क्या है वो सबसे बड़ा समुद्री शॉर्टकट, जो रूस की मदद से भारत के लिए खुलेगा
रूस की सरकारी कंपनी Rosatom और भारत के बीच नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर समझौते की तैयारी सिर्फ एक शिपिंग एग्रीमेंट नहीं है। यह भारत की विदेश नीति, ऊर्जा सुरक्षा, रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी और भविष्य के वैश्विक व्यापार का नया चैप्टर हो सकता है।
















