मानव Vs मशीन: 'जल्द इंसानों से ज्यादा ताकतवर होंगे रोबोट', AI को लेकर क्यों टेंशन?
"इस टेक्नोलॉजी की ताकत को कम आंकने की गलती मत कीजिए। बहुत जल्द ऐसे सिस्टम तैयार हो सकते हैं, जो इंसानों से भी ज्यादा ताकतवर होंगे और किसी भी चीज को हैक करने में सक्षम होंगे।"
मानव Vs मशीन: 'जल्द इंसानों से ज्यादा ताकतवर होंगे रोबोट', AI को लेकर क्यों टेंशन?
Robot

”जो लोग AI बना रहे हैं, वे दिल से मानते हैं कि यह टेक्नोलॉजी इस दशक के अंत तक हम सभी को खत्म कर सकती है।” 

यह कहना है रिसर्चर जैकब कॉक्सन का, जिन्होंने AI की दुनिया की प्रमुख कंपनियों ओपन एआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों में काम लिया, लेकिन अब इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने कहा, AI कंपनियां सुपर इंटेलिजेंस बनाने की होड़ में लगी हैं। इस टेक्नोलॉजी से इंसानों के भविष्य पर क्या खतरा पैदा हो सकता है, इसकी चिंता कंपनियों को नहीं है।

इस्तीफा देते वक्त कॉक्सन ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने AI इंडस्ट्री की मौजूदा दिशा और इससे जुड़े खतरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

"AI बनाने की रेस में हम सब की जिंदगी के साथ जुआ खेला जा रहा"

उन्होंने कहा, “मैंने Anthropic कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। पिछले तीन सालों से मैंने OpenAI और Anthropic दोनों जगह प्रिटेनिंग रिसर्च पर काम किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को शुरुआती प्रशिक्षण दिया जाता है। ओपेन एआई और एंथ्रोपिक दोनों में से कोई भी कंपनी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही है। वे बिना सोचे-समझे इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान एआई (सुपर इंटेलीजेंस) बनाने की रेस में भागे जा रहे हैं। इससे रोबोट खुद ही अपना भला सोच सकेंगे और खुद को बेहतर बना सकते हैं। उनके चक्कर में हम सब की जिंदगी के साथ जुआ खेला जा रहा है।”

“इस टेक्नोलॉजी की ताकत को कम आंकने की गलती मत करिए। बहुत जल्द ये इंसानों से भी ज्यादा ताकतवर सिस्टम बन जाएंगे जो किसी भी चीज को हैक कर सकते हैं, रातों-रात किसी भी क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं। यह असली ताकत व साधन हासिल कर सकते हैं। हम सबने इन सभी क्षेत्रों में हो रही तरक्की को देखा है और इसकी रफ्तार धीमी नहीं हो रही है।”

“जो लोग AI बना रहे हैं, वे दिल से मानते हैं कि यह टेक्नोलॉजी इस दशक के अंत तक हम सभी को खत्म कर सकती है। यह सिर्फ कोई प्रचार या पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। बल्कि, कई बड़े अधिकारी और सीनियर रिसर्चर्स मीडिया के सामने तो खुद को समझदार दिखाने के लिए संभलकर बोलते हैं, लेकिन मैंने इन्हीं लोगों को अकेले में डर जाहिर करते सुना है। इंसानों का कोई भी दूसरा काम इतना खतरनाक नहीं है।”

जैकब की पोस्ट इंटरनेट पर वायरल है। जैकब ने मानव बनाम मशीन की भविष्य में होने वाली उस जंग के खतरे से आगाह किया है, जिसके बारे में दुनिया शायद आंखें बंद किए बैठी है।

जब इंसानों से ज्यादा ताकतवर हो जाएंगे रोबोट

यह ऐसा सवाल है, जिसका सामना भविष्य में पूरी दुनिया को करना पड़ सकता है। दुनिया के तमाम एआई रिसर्चरों ने बार-बार इस बात की आशंका जाहिर की है कि आने वाले समय में रोबोट इंसानों से ज्यादा समझदार और ताकतवर हो सकते हैं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें दिखाया गया है कि कैसे रोबोट अब इंसानों का काम करना सीख रहे हैं। हाल ही में चीन ने रोबोट की दुनिया की पहली मैराथन दौड़ कराकर पूरे विश्व का ध्यान खींचा था। इस दौरान एक रोबोट ने उसेन बोल्ट की दौड़ का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 

रोबोट पावर

कौन हैं जैकब कॉक्सन?

  • जैकब कॉक्सन ब्रिटेन के मशहूर AI रिसर्चर हैं।
  • उनकी उम्र अभी महज 27 साल है, लेकिन तजुर्बा बहुत बड़ा है।
  • उन्होंने मई 2026 में एंथ्रोपिक जॉइन किया था।
  • 9 सितंबर को जैकब कॉक्सन ने रिजाइन कर दिया।

कॉक्सन के प्रमुख आरोप

  • ओपेन एआई और एंथ्रोपिक कंपनियां जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही हैं।
  • दोनों कंपनियां सेल्फ-इंप्रूविंग सुपर इंटेलिजेंस बनाने की रेस में हैं।
  • इससे रोबोट इंसानों से ज्यादा ताकतवर और खुद निर्णय लेने वाले हो जाएंगे।
  • ये कंपनियां हमारी जिंदगी से जुआ खेल रही हैं।
  • यही हाल रहा तो दशक के अंत तक AI मानवता को खत्म कर सकता है।

पोलैंड में पहली बार रोबोट ने किया प्रोटेस्ट

यह सुनकर आपको बहुत अजीब लग रहा होगा कि रोबोट इंसानों की तरह भला धरना प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं? मगर यह सच है। करीब 30 ह्यूमनाइड और डॉग्स रोबोट ने बैनर, पोस्टर और नारे लिखे झंडों के साथ अपनी मांगों को लेकर पोलैंड मंत्रालय के बाहर प्रोटेस्ट करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि कि यह एक आर्गेनाइज्ड प्रोटेस्ट था, जिसे एक कंपनी द्वारा प्लान किया गया था। मगर भविष्य में वास्तव में रोबोट इस तरह से अपनी किसी मांग को लेकर किसी विभाग के सामने विरोध-प्रदर्शन करते दिखें तो मत चौंकिएगा, क्योंकि अब आने वाले समय में रोबोटिक दुनिया में कुछ भी हो सकता है।

चीन ने जब कराया रोबोटिक गेम

चीन ने अभी हाल ही में मैराथन दौड़ कराई थी, जिसमें एक रोबोट ने उसैन बोल्ट के सबसे तेज दौड़ने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इससे पहले भी बीजिंग ने अगस्त 2025 में पहला रोबोटिक गेम कराया था, जिसमें सैकड़ों रोबोट शामिल हुए थे। 

चीन शुरू करने वाला है फुल रोबोटिक होटल

कल्पना कीजिए, अगर आपको एक ऐसे होटल में भेज दिया जाए, जहां कोई इंसान ही न हो। गेट पर पहुंचते ही रोबोट आपका स्वागत करता दिखे, एंट्री करने से पहले कोई दूसरा रोबोट आपकी सुरक्षा जांच करे और तब आगे बढ़ने की इजाजत दे। फिर अंदर पहुंचने पर रिसेप्शन पर कोई अन्य रोबोट आप का परिचय पूछते हुए कहे कि मैं आपकी क्या सेवा करूं, फिर वह आपको होटल में ठहरने के लिए कोई रूम अलॉट करे, इसके बाद कोई अन्य रोबोट आपका सामान कमरे तक पहुंचाए, जब थकान दूर करने के लिए आप कुछ चाय, कॉफी लेना चाहते हैं या फिर कुछ और मंगाना चाहते हैं तो आपका ऑर्डर भी रोबोट ले और कुछ ही देर में रूम सर्विस एजेंट की तरह कोई अन्य रोबोट यह सब सामान लेकर सामने हाजिर हो तो आपको कैसा लगेगा?

शायद बहुत अद्भुत और अविश्वसनीय। यह अब सपना नहीं है, बल्कि आज की दुनिया में यह सच होने जा रहा है। प्रयोग के तौर पर चीन जल्द ही शेंझेन-झोंगशान में एक ऐसे ही होटल की शुरुआत करने जा रहा है, जहां सभी सेवाएं रोबोट देंगे और इस होटल में कोई भी इंसान नहीं होगा।

इंसानों की जिंदगी में कैसे घुस रहे हैं रोबोट?

दुनिया बहुत तेजी से रोबोटिक युग की ओर आगे बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं, जब आप चीन के इस होटल की तरह ही आने वाले समय में किसी ऐसे अस्पताल या अपने बच्चों के स्कूल जाएंगे तो गार्ड से लेकर हॉस्पिटल का स्टाफ और टीचर तक सब रोबोट ही मिलें या फिर आप किसी बस, ट्रेन या हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हों तो उसमें इंसानों की जगह रोबोट आपको सेवाएं देते दिखें तो चौंकियेगा मत। क्योंकि यह दुनिया रोबोटिक होती जा रही है।

फिर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों और शॉपिंग मॉल्स में इंसानी मजदूरों की तरह आपको रोबोट ही रोबोट नजर आएं। टेक्नोलॉजी के विकास और एआई के फीचर्स ने अब यह सब संभव कर दिया है। यह आने वाले समय में रोबोटों की नई दुनिया बसाने में मददगार होने जा रहा है। चीन रोबोटिक्स पर काम करने वाला दुनिया का अग्रणी देश बन चुका है। बाकी देश भी चीन से कदमताल कर रहे हैं।

होटल में रोबोट क्या करेंगे?

चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग पुडु रोबोटिक्स के सहयोग से दक्षिण चीन के शेंझेन-झोंगशान लिंक के पश्चिमी आर्टीफीशियल द्वीप पर दुनिया का पहला ऐसा होटल खोलने जा रहा है, जो पूरी तरह से रोबोट से संचालित होगा। यह गुआंगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया का चीन का एक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इस होटल में रोबोट आपका स्वागत ही नहीं करता, बल्कि सारा काम संभालता दिखेगा। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार इसे चीन ने “दुनिया का पहला रोबोट-सर्विस होटल” करार दिया है। इसमें काम करने वाले रोबोट शेंझेन स्थित पुडु रोबोटिक्स कंपनी द्वारा बनाए गए हैं।

ये प्रमुख सेवाएं देंगे रोबोट

रोबोट के काम।

बिना इंसानों वाला पहला होटल

चीन में यह रोबोट द्वारा संचालित दुनिया का पहला ऐसा होटल होगा, जहां सेवा देने वाला कोई भी इंसान नजर नहीं आएगा। यहां सभी तरह के काम का जिम्मा रोबोट ही संभालेंगे। इंसानों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। यह सिर्फ चीन के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य की रोबोटिक दुनिया के लिहाज से विश्व भर के लिए एक नया अनुभव होगा। पुडु रोबोट होटल के हर विभाग की कमान को पूरी तरह अपने हाथों से संभालेंगे। मेहमानों को सिस्टम चेक-इन से लेकर, रूम डिलीवरी, पब्लिक एरिया क्लीनिंग, स्मार्ट डाइनिंग जैसी सभी अहम सेवाएं रोबोट ही देंगे। इस दौरान होटल में एक पूर्व रोबोट-सर्विस लूप तैयार किया जाएगा। यह होटल अगले साल की यानी 2027 की शुरुआत में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार मिलेगा।

रोबोट इंसानों के लिए क्यों हैं चुनौती?

रोबोट बनाम मशीन

कौन-कौन से काम कर रहे हैं रोबोट?

1. इंडस्ट्री से जुड़े सारे मुख्य काम
2. पार्ट्स जोड़ने से लेकर वेल्डिंग, पेंटिंग और पैकेजिंग जैसे काम
3.लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस से जुड़े काम
4. सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करना
5. सामान की डिलीवरी करना।
6. रोबोटिक सर्जरी
7.एल्डर केयर करना।
8. सभी तरह के घरेलू काम
9. आपदा के समय सर्च ऑपरेशन में मदद
10. खतरनाक जगहों पर पेट्रोलिंग
11.खेती के काम में सहयोग
12. शिक्षा और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में
13. रेस्टोरेंट सर्विस
14.निर्माण क्षेत्र में सहयोग
15.विभिन्न फैक्ट्रियों में कर्मचारी के रूप में काम।

रोबोट के मामले में कहां खड़ा है चीन?

  1. चीन दुनिया का सबसे बड़ा रोबोट उत्पादक है।
  2. आंकड़ों के अनुसार 2026 में अब तक अरबों डॉलर का रोबोट निर्यात किया।
  3. इससे चीन का ग्लोबल इंडस्ट्रियल रोबोट मार्केट रिकॉर्ड 16.7 बिलियन डॉलर पहुंच गया।

कौन से रोबोट की ज्यादा डिमांड

1. एआई और ऑटोनॉमस रोबोट

यह खुद निर्णय लेते हैं और नेविगेशन, निरीक्षण व असेंबलिंग का काम करते हैं।

2. ह्यूमनाइड रोबोट

यह इंसानों के साथ काम करने वाले रोबोट होते हैं। जो कारखानों, घरों या दफ्तरों में काम करते हैं।

3. सॉफ्ट रोबोटिक्स

यह लचीले और नाजुक वस्तुओं को संभालने वाले होते हैं, जो बॉडी के अंदर घुसने, सर्जरी करने और मुश्किल जगहों पर चलने में सक्षम होते हैं।

4. बॉयोहाइब्रिड रोबोट

ये जीवित कोशिकाओं के साथ मिलकर बायोलॉजिकल मूवमेंट और सेंसेशन पैदा करने के काम आते हैं। इसका सबसे बड़ा रोल अपंग हो चुके लोगों की मदद में होता।                                                

रोबोट कहां हो सकते हैं मानव के मददगार?

  • रोबोट इंसानों को उनके लिए बोरिंग वाले कामों से आजादी दिला सकते हैं।
  • रोबोट इंसानों के मुश्किल कामों में मदद कर सकते हैं।
  • आर्थिक विकास को तेज करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
  • इससे वस्तुएं भी सस्ती और सुगम हो सकती हैं।
  • वे माइनिंग, केमिकल प्लांट और आपदा में इंसानों के काम आ सकते हैं।
  • चिकित्सा, शिक्षा और केयरटेकर के रूप में इंसानों की मदद कर सकते हैं।
  • रोबोट मेंटेनेंस, प्रोग्रामिंग, एआई एथिक्स और क्रिएटिव फील्ड में नई नौकरियां पैदा कर सकते हैं।

ताज़ा ख़बरें