
नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने की लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे। जिनपिंग का भारत दौरा 7 साल बाद हो रहा है। चीनी राष्ट्रपति यहां ब्रिक्स समिट में मोदी के साथ बैठक करेंगे। जिनपिंग ने आखिरी बार 2019 में भारत का दौरा किया था। इसके कुछ ही महीनों बाद लद्दाख में सैन्य गतिरोध शुरू हो गया था। इससे दोनों देशों के संबंध छह दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं पुतिन भी आज भारत के लिए रूस से रवाना हो गए हैं। ब्रिक्स सभी विदेशी मेहमानों के स्वागत को तैयार है।
पुतिन का ब्रिक्स का पूरा शेड्यूल ये है:
पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव के अनुसार,
- 11 सितंबर को राष्ट्रपति पुतिन 'ब्रिक्स बिजनेस फोरम' के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे।
- यह संबोधन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित होता है।
- इसके बाद वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
- पीएम मोदी और पुतिन की यह बैठक अकेले में होगी।
- इसके बाद दोनों नेता दोनों देशों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालयों के 'इनोप्रॉम' प्रदर्शनी जाएंगे।
12 सितंबर
- शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।
- इसमें ब्रिक्स देशों के नेता भारत की अध्यक्षता में पेश की गई पहलों पर चर्चा करेंगे।
- इसके साथ ही राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, वित्त और सांस्कृतिक संबंधों में रणनीति को मजबूत करने पर वार्ता होगी।
- अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
13 सितंबर
- एक विस्तारित बैठक होगी, जिसमें ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख, आमंत्रित देशों के नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।
- सत्र के अंत में तय हुए मुख्य समझौतों को शिखर सम्मेलन के अंतिम दस्तावेज़ में शामिल किया जाएगा।
- दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति पुतिन अन्य नेताओं के साथ भी कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
पीएम मोदी ने इस बीच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि ब्रिक्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
All set for BRICS 2026!@BricsIndia2026pic.twitter.com/nXqqoBmoAm
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026
ब्रिक्स समिट के पहले दिन मोदी और शी जिनपिंग के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक पर दुनिया की नजर रहेगी। दोनों नेता भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने की चल रही प्रक्रिया का आकलन करने और लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। अक्टूबर 2024 में जब मोदी और शी मिले थे। यह मुलाकात लद्दाख में गतिरोध खत्म करने पर भारत और चीन के बीच सहमति बनने के ठीक बाद हुई थी। तब उन्होंने संबंधों को सामान्य बनाने और भरोसा कायम करने के लिए कई कदम उठाए थे। तब से, दोनों पक्षों ने डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू कर दी हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा को दोबारा चालू किया है। इसके साथ ही तीन तय रास्तों से सीमा व्यापार शुरू किया है।

- 10th Sep22:42 ISTब्रिक्स में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो
Warm welcome to Minister of Foreign Affairs, Mr. Mauro Vieira of Brazil as he arrives to attend the 18th BRICS Summit in New Delhi.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 10, 2026
India and Brazil share a longstanding friendship and a strong commitment to advancing cooperation across the Global South.#BRICS2026… pic.twitter.com/CpfG1fFkSK - 10th Sep21:10 ISTविदेश मंत्रालय ने पोस्ट की भारत मंडपम की ताजा तस्वीरें, देखें BRICS की तैयारियां
Delhi is gearing up for the 18th BRICS Summit.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 10, 2026
📍 Bharat Mandapam#BRICS2026#BRICSIndia2026#IndiaBRICSChairshippic.twitter.com/vYRuXFgPzQ - 10th Sep19:54 ISTभारत और रूस का व्यापार अलग-अलग क्षेत्रों में एक दूसरे के पूरक हो सकते हैंः पीयूष गोयल
केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले कहा कि भारत-रूस का व्यापार अलग-अलग क्षेत्रों में एक दूसरे का पूरक हो सकता है।
Indian and Russian businesses can complement each other across various sectors. 🇮🇳🇷🇺 pic.twitter.com/OpjmVQFteN
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 10, 2026 - 10th Sep19:22 ISTBRICS की मीडिया किट में इंडिया स्टोरी की झलक, बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का हस्तशिल्प
ब्रिक्स समिट के बहाने दुनिया भर की मीडिया के सामने भारत की पारंपरिक पहचान को भी प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है। ब्रिक्स मीडिया किट में बिहार के पारंपरिक सत्तू से लेकर ओडिशा के कोरापुट की पहाड़ियों में उगाई जाने वाली कॉफी और गुजरात के बेहतरीन हस्तशिल्प की झलक है। भारत के विविध सांस्कृतिक और खान-पान की ये अनोखी वस्तुएं 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में बड़ी कूटनीति के साथ अपनी जगह बना रहे हैं।
12 से 13 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन के लिए भारत और दुनिया भर के पत्रकार जब दिल्ली में जुट रहे हैं, तब ब्रिक्स मीडिया किट में सिर्फ ब्रीफिंग सामग्री ही नहीं, बल्कि देश की विभिन्न परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और कारीगरी की झलक भी देखने को मिल रही है।
विदेश मंत्रालय (MEA) की यह पहल अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने अलग-अलग राज्यों से चुने गए उत्पादों के जरिए 'भारत का एक हिस्सा' पेश करने का प्रयास है।
विदेश मंत्रालय में ओएसडी (पीआर) वासुदेव रवि ने मीडिया किट और तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि इसका मकसद भारत की विविधता को दिखाना और 'इंडिया स्टोरी' को बयां करना है। उन्होंने कहा, “हमने तीन राज्य सरकारों के साथ साझेदारी की है और हमारा प्रयास पारंपरिक खाद्य पदार्थों को पेश करने का रहा है। बिहार सरकार ने सत्तू और मखाना दिया है, ओडिशा सरकार के साथ कोरापुट की कॉफी और गुजरात सरकार के साथ विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प शामिल किए गए हैं।”
- 10th Sep19:11 ISTBRICS में शामिल होने के साथ पीएम मोदी संग द्विपक्षीय बैठक करेंगे पुतिन
रूस के विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन 11-13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत में रहेंगे। इस दौरान वह ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पुतिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।#Announcement
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) September 10, 2026
🗓 On September 11-13, President #Putin will pay a working visit to India to attend the XVIII BRICS Summit.
President Putin will attend the #BRICS20 anniversary events, hold talks with @narendramodi & have a series of bilateral meetings.https://t.co/9r3m82O5Oxpic.twitter.com/Z3ED4xkF4uभारत के अलावा कई अन्य देशों के साथ भी पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है।
- 10th Sep18:53 ISTदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 सितंबर को होने वाले भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच को रि-शेड्यूल करने को कहा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए को राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाले भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच को किसी और दिन के लिए निर्धारित करने को कहा है।
News Alert! Citing BRICS Summit, Delhi Traffic Police asks DDCA to reschedule Sep 13 India-Afghanistan cricket match at Arun Jaitley Stadium. pic.twitter.com/NsEBVGfYK4
— Press Trust of India (@PTI_News) September 10, 2026ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वजह से दिल्ली पुलिस ने डीडीसीए से यह अपील की है।
- 10th Sep17:46 ISTचीन में हुआ कार्गो शिप हादसा, कम से कम 20 लोगों की मौत
शिन्हुआ न्यूज के अनुसार चीन के क़िंगदाओ में 10 सितंबर को एक कार्गो शिप में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग लापता हैं।
यह घटना शेडोंग प्रांत के क़िंगदाओ में स्थित बीहाई शिपयार्ड में एक विदेशी कार्गो जहाज (Ocean Melody) में मरम्मत के दौरान हुई।
20 people were confirmed dead and 5 others remained missing after a foreign cargo ship caught fire during maintenance at a shipyard in Qingdao, east China's Shandong Province, on Thursday, local authorities said. pic.twitter.com/JsxmMSU97g
— China Xinhua News (@XHNews) September 10, 2026आग सुबह करीब 11:15 बजे लगी और दोपहर 2:30 तक बुझा ली गई।
जहाज पर कुल 42 लोग थे।
12 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए, 5 घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तत्काल बचाव, जांच और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।Chinese President Xi Jinping has urged resolute efforts to prevent major accidents after a foreign cargo ship caught fire in east China's Shandong Province. The cargo ship caught fire on Thursday morning while undergoing repairs at a port in the city of Qingdao, Shandong, causing… pic.twitter.com/6xn4fi7dpN
— China Xinhua News (@XHNews) September 10, 2026 - 10th Sep17:17 ISTBRICS में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज भारत के लिए होंगे रवाना
❗️🇷🇺 President Putin To Fly To India For BRICS Summit Today (10 September) - Kremlin Spox Peskov pic.twitter.com/7ph5U3RCOl
— RT_India (@RT_India_news) September 10, 2026रूसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय के प्रेस सेक्रेटरी द्विमित्री पेस्कोव ने बताया है कि व्लादिमिर पुतिन आज 10 सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
इससे पहले पीएम मोदी और पुतिन ने किर्गिस्तान के बिश्केक में 1 सितंबर को हुए एससीओ सम्मेलन में भी मिले थे। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर गहन वार्ता हुई थी।
दो हफ्ते में दूसरी बार दोनों नेता एक मंच पर मिलेंगे।खास बात यह है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं।
एससीओ के बाद मोदी, पुतिन और जिनपिंग ब्रिक्स के मंच पर मिलेंगे।
पूरी दुनिया की निगाहें ब्रिक्स पर टिकी हैं।
- 10th Sep15:29 ISTदुनिया की सबसे बड़ी लो कार्बन एल्युमिनियम रूसी कंपनी, भारत से खास कनेक्शन
- नई दिल्ली के भारत मंडपम में INNOPROM का दूसरा दिन है।
- दुनिया की सबसे बड़ी लो कार्बन एल्युमिनियम बनाने वाली कंपनी RUSAL भी ले रही हिस्सा
- इस कंपनी में भारत और रूस की खास साझेदारी देखने को मिलती है।
- कंपनी में भारतीय लोग भी काम करते हैं।
- भारत से लोगों को चुनने के लिए RUSAL के अधिकारी यहां आते हैं और कर्मचारियों को शॉर्टलिस्ट करते हैं।
- रूस में स्पेशल ट्रेनिंग होती है। इसमें रूसी भाषा के साथ ही काम करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
- 10th Sep15:04 ISTजीता, गीता वाला स्पेशल टम्बलर, INNOPROM में दिखी रूस की इन खास चीजों की झलक
नेशनल सेंटर 'रूस' ने नई दिल्ली में इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल एग्जिबिशन INNOPROM इंडिया में घरेलू सामानों का एक डिपार्टमेंट स्टोर पेश किया। स्टोर में बिंदी वाले खास टम्बलर, रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के कोट्स (कथनों) वाले मर्चेंडाइज और पारंपरिक शैली के बर्तन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक कारीगर महिला मिखाइलोव्स्की लेस (जालीदार काम) भी बुनती हुई दिख रही है। नेशनल सेंटर की डायरेक्टर नतालिया विर्तुजोवा ने कहा कि इनोप्रोम के तहत, हम दो जोन पेश कर रहे हैं। एक हमारा 'रूस की संस्कृति' वाला जोन है। दूसरा हमारा खास प्रोजेक्ट 'डिपार्टमेंट स्टोर' है। इसके तहत हम बेहतरीन मैन्युफैक्चरर्स और अपने सबसे अच्छे प्रोडक्ट्स पेश कर रहे हैं।
एग्जिबिशन के कल्चरल एरिया में आप डिमकोवो खिलौने, दागिस्तानी कालीन, जोस्तोवो ट्रे, किस्लोवोद्स्क पोर्सिलेन, फेडोस्किनो मिनिएचर, बोगोरोद्स्क वुड कार्विंग और एम्बर से बनी चीज़ें देख सकते हैं। इस एग्ज़िबिशन का मकसद भारतीय पार्टनर्स और इवेंट में आए मेहमानों को हस्तशिल्प परंपराओं की समृद्धि और आधुनिक रूसी प्रोडक्ट्स की बेहतरीन क्वालिटी दिखाना है। तीन दिन का यह फोरम 9 से 11 सितंबर तक राजधानी में आयोजित किया जा रहा है। प्रोग्राम में ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्रियल सहयोग पर बिजनेस सेशन और मीटिंग्स शामिल हैं।




