Apple का फोल्डेबल iPhone देखा? RT के आज के टॉप 5 वीडियो देखिए
ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध जल्द ही खत्म होगा क्योंकि ईरान के पास अब लड़ने की ताकत नहीं बची है। Apple ने अपना फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च कर दिया है। RT पर अब तक के पांच बड़े वीडियो देखें-
दुनिया

Apple ने लॉन्च किया फोल्डेबल फोन, कितनी कीमत है?

अमेरिका की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फोन का डिजाइन किसी पासपोर्ट जैसा दिख रहा है और इसके किनारे राउंड शेप में हैं।

इसकी स्क्रीन 7.6 इंच (19 सेंटीमीटर) चौड़ी है, जिसे वर्टिकल तरीके से भी यूज किया जा सकता है। Apple के इस फोन में सामने की तरफ एक छोटी सिंगल स्क्रीन भी दी गई है।

कंपनी के मुताबिक, फोन को खोलने पर यह Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसकी कीमत 1,999 डॉलर (करीब 1.90 लाख रुपये) है।

ट्रंप ने बताया, कब खत्म होगा ईरान युद्ध

ईरान के साथ बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 3 नवंबर को हो रहे मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता और इसलिए युद्ध जल्द खत्म होगा।

ट्रंप ने दावा किया, 'हमने उनके कई टैंकरों को तबाह कर दिया है, वे पूरी तरह खत्म हो चुके हैं।'

ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिडटर्म कन्वेंशन को संबोधित करने के लिए टेक्सास के डलास जा रहे थे और इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान अमेरिका के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ईरान के साथ परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

सऊदी समर्थित लड़ाकों को हूतियों ने खदेड़ा, जीप, बाइक से भागते दिखे

सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूतियों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। अब यमन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सऊदी समर्थित यमनी सेना के जवान पश्चिमी यमन के अल-खोखा और हेज इलाके से भागते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में यमनी सैनिक जीप और बाइकों पर सवार होकर जा रहे हैं।

हूती जिन्हें अंसारुल्लाह भी कहा जाता है, उन्होंने दोनों इलाकों में भारी बमबारी की। यमनी सेना के इलाका छोड़ने से इलाके में हूतियों को बढ़त मिलती दिख रही है।

एक बार में खाए थे 60 अंडे, 24 साल की इन्फ्लुएंसर की मौत

चीन की 24 वर्षीय मुकबैंग इन्फ्लुएंसर यिंगयिंग की मौत हो गई है। मौत से पहले उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उनकी सेहत ठीक नहीं है और वो बीमार महसूस करती हैं।

यिंगयिंग के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो पर बहुत ज्यादा खाने के बाद वो जानबूझकर उल्टी करती थीं ताकि ज्यादा खाना उनके शरीर में न रहे। इस वजह से उनके शरीर में पोटैशियम का लेवल बेहद कम हो गया था। इसी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई।

यिंगयिंग ने एक बार लाइवस्ट्रीम के दौरान करीब 60 प्रिजर्व्ड अंडे खाए थे।

डल झील के 'कचरे' को खूबसूरत आर्ट में बदल दिया

श्रीनगर में कारीगर सिमरन इरशाद कमाल का आर्ट दिखाते हुए डल झील की घास को खूबसूरत आर्ट में बदलने का काम कर रही हैं। डल झील में इन दिनों घास की समस्या बढ़ती जा रही है।

घास के कचरे को देखकर सिमरन इरशाद को कमाल का आइडिया आया। वो कचरे को इकट्ठा कर फिर उसे पीसकर पल्प बनाती हैं और इसमें रिसाइकल किए गए कागज को मिलाती हैं।

उनका बड़ा ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है जिसमें वो पानी के घास को कूटती और कागज पर उसे सजाती दिखी हैं। वो अपने आर्ट में निखार लाने के लिए रंगों का भी इस्तेमाल करती हैं।

इसके बाद इसे अलग-अलग आकार देकर सुखाया और सजाया जाता है। सिमरन ने इस तकनीक को 'ग्रास माशे' नाम दिया है।

ताज़ा ख़बरें