1. रूस की AK-12+ राइफल
हथियार बनाने वाली कंपनी कलाश्निकोव ने अपने सबसे ताकवर राइफल AK-12+ की बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को इसकी झलक देखने को मिली। कंपनी के अनुसार,यह राइफल AK-12 प्लेटफॉर्म का एक हाई-प्रिसिजन (बेहद सटीक निशाना लगाने वाला) अपग्रेडेड वर्जन है,जिसे मुख्य रूप से स्पेशल फोर्सेज के लिए डिजाइन किया गया है। इस बीच राष्ट्रपति के सलाहकार एंटोन कोब्याकोव ने पत्रकारों को बताया कि ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) में लगभग $81 अरब (करीब 81 बिलियन डॉलर) के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
खासियत भी जान लीजिए
- 5.45×39 मिमी की स्टैंडर्ड गोलियों का उपयोग, 500 से 600 मीटर तक मारक क्षमता
- यह सेमी-ऑटोमैटिक,फुल-ऑटोमैटिक के साथ-साथ 2-राउंड बर्स्ट (2-round burst) मोड में भी फायर कर सकती है
- इसका निशाना बेहद सटीक होता है जिससे गोलियां भी बच जाती हैं
- वजन खाली मैगजीन के साथ लगभग 3.3 से 3.6 किलोग्राम है
AK-12+ Unveiled at EEF as Kalashnikov Prepares for Serial Production
— RT_India (@RT_India_news) September 4, 2026
A mock version of the new 5.45mm AK-12+ was showcased in Vladivostok by Kalashnikov Concern.
Billed as a high-precision upgrade to the AK-12 platform, the rifle is designed primarily for special forces, the… pic.twitter.com/6CrtAKYTjC
2. चीन में तूफान में मचाई तबाही
भारत ही नहीं, मौसम की मार से अब पड़ोसी देश चीन भी जूझ रहा है। चीन में 'साउदेल' तूफान ने आतंक मचा दिया है। प्रशासन ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी रोक दिया है। कई तटीय इलाकों में आपातकालीन बाढ़ प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। चीन के दक्षिणी तटीय इलाकों फुजियन और ग्वांगडोंग में मूसलाधार बारिश हुई है।
Homes CRUMBLE under TORRENTIAL RAINS as TYPHOON-RELATED FLOODS BATTER SOUTHERN CHINA pic.twitter.com/eZ2D1sbYBp
— RT (@RT_com) September 4, 2026
3. भारतीय वायुसेना के Do-228 विमानों का 'एलीफेंट वॉक'
बेंगलुर के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर गजब का नजारा देखने को मिला। एयरफोर्स के सभी Do-228 विमानों का एक शानदार 'एलीफेंट वॉक' का वीडियो सुर्खियां बन गया। यह भारतीय वायुसेना की बेहतरीन तैयारी,विमानों के शानदार रखरखाव,आपसी तालमेल और पायलटों व क्रू की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग का एक दमदार सबूत है।
In Focus📸: 𝐄𝐥𝐞𝐩𝐡𝐚𝐧𝐭 𝐖𝐚𝐥𝐤 𝐨𝐟 𝐈𝐀𝐅 𝐃𝐨-𝟐𝟐𝟖 𝐀𝐢𝐫𝐜𝐫𝐚𝐟𝐭
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 4, 2026
Bangalore: An impressive Elephant Walk of all Do-228 aircraft at Air Force Station Yelahanka
— A powerful testament to operational readiness, maintenance excellence, seamless coordination and the… pic.twitter.com/xlgv3gvwWG
4. रूस में मेहमानों का रोबोट डांस से हुआ स्वागत
व्लादिवोस्तोक में EEF मेहमानों के लिए रोबोट का डांस वायरल है। बता दें कि ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम 1 से 4 सितंबर तक व्लादिवोस्तोक में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय (थीम) “सुदूर पूर्व - लोगों के लाभ के लिए विकास” है। इसके कार्यक्रम में 70 से अधिक सत्र शामिल हैं।
5. दुनिया का नक्शा बदल गया?
एक ओर लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे तभी संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग के साथ ही दुनिया का नक्शा ही बदल गया। दुनिया के नक्शे को बदलने वाले एक अहम प्रस्ताव पर वोटिंग हुई जिसके बाद नक्शे को बदलने की मंजूरी मिल गई। अब नए नक्शे में अफ्रीका थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। इस प्रस्ताव के समर्थन में 164 सदस्य देशों ने मतदान किया। एक ने विरोध किया तो वहीं 6 सदस्य देशों ने वोटिंग नहीं की।
🎉Congratulations to the delegation of Togo 🇹🇬 on the adoption this morning by the #UNGA of resolution A/80/L.104, “Correct the Map”, an @_AfricanUnion initiative promoting more accurate and equitable global cartographic representation, particularly of #Africa.
— African Union Mission to the UN (@AfricanUnionUN) September 4, 2026
A significant… pic.twitter.com/oxZCbeMUTt




