1. 21 साल की पावरलिफ्टर का कमाल देखिए
भारतीय पावरलिफ्टर केया बनर्जी का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 21 साल की केया ने 2026 IPF वर्ल्ड्स में जूनियर डेडलिफ्ट का सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 140 किलोग्राम वजन उठाया, जो उनके अपने वजन से तीन गुना से भी ज्यादा है। डेडलिफ्ट में जमीन पर रखे बारबेल को दोनों हाथों से पकड़कर पैरों और कमर की ताकत से ऊपर उठाते हुए सीधे खड़ा हुआ जाता है।
Internet amused by Indian powerlifter Keyaa Banerji who looks straight out of anime
— RT (@RT_com) September 3, 2026
The 21-year-old just won junior deadlift silver at the 2026 IPF Worlds with a 140kg lift — over 3x her bodyweight
Some are already calling her the most beautiful powerlifter on the planet pic.twitter.com/KZma6lstZA
डेडलिफ्ट का उनका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि वो किसी एनीमे कैरेक्टर जैसी दिखती हैं। एनीमे जापान में बनने वाले कार्टून और एनिमेटेड फिल्म-सीरीज को कहा जाता है, जिनमें किरदारों का लुक आम कार्टून से अलग और खास तरह का होता है। डोरेमोन, पोकेमॉन, नारुतो कुछ फेमस जापानी एनिमे कैरेक्टर हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत पावरलिफ्टर’ भी बता रहे हैं।
Trump celebrates Syria offering itself as a Strait of Hormuz ‘alternative’
— RT (@RT_com) September 3, 2026
Reacting to a WaPo report, he hails Syria’s push to become an energy corridor linking Iraqi oil to the Mediterranean pic.twitter.com/PLtlwDe7gH
सीरियाई राष्ट्रपति के इस वीडियो पर क्या बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ‘विकल्प’ के तौर पर सीरिया की पेशकश का स्वागत किया। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने सीरिया की उस कोशिश की तारीफ की, जिसमें वो इराक के तेल को भूमध्य सागर तक पहुंचाने वाला एनर्जी कॉरिडोर बनना चाहता है।
ट्रंप ने कहा है कि यह बहुत शानदार है। इसी के साथ ही उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लोगों से घिरे बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। अल-शरा एक शानदार गोल करते हैं जिससे वहां मौजूद दर्शक ताली बजाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआत अप्रैल में ट्रायल के तौर पर हुई। ट्रायल के दौरान दक्षिणी इराक की रिफाइनरियों से ट्रकों के जरिए तेल को सीरिया के बनियास बंदरगाह तक पहुंचाया गया।
‘Do not fear and do not grieve. And say in response: Allah is my Lord’
— RT (@RT_com) September 3, 2026
Sheikh performs Shia burial rite inside grave of 4-year-old Iranian boy killed in US strike on Sirik wedding pic.twitter.com/Rc2aGClYzk
'अल्लाह साथ है', 4 साल के बच्चे का अंतिम संस्कार
अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित कुहस्तक गांव को पांच मिसाइल हमले किए जिनमें से तीन मिसाइलें उस घर पर गिरीं, जहां शादी का जश्न चल रहा था। अमेरिका के इस हमले में चार लोग मारे गए जिनमें चार साल का एक बच्चा भी था।
अब उस बच्चे के अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे को दफनाया जा रहा है। एक शेख शिया रीति रिवाज से बच्चे के अंतिम संस्कार की रस्म अदा कर रहे हैं। वो कह रहे हैं- डरो मत, दुखी मत हो, और उन्हें जवाब में कहो कि अल्लाह मेरे साथ है।
When diplomacy hits the right note
— RT (@RT_com) September 3, 2026
Thai and Singaporean PMs perform 'Let It Be' in Bangkok
Which world leaders would you want to see duet next? pic.twitter.com/gmvtwUsI8d
डिप्लोमेसी ने पकड़ा सही सुर, वीडियो देखिए
2 सितंबर 2026 को बैंकॉक में आयोजित एक आधिकारिक डिनर के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगापुर के पीएम किसी पॉपस्टार की तरह खड़े होकर गिटार बजा रहे हैं। साथ में थाईलैंड के पीएम अनुतिन मशहूर बैंड द बीटल्स के क्लासिक गाने “Let It Be” को हल्के-फुल्के अंदाज में गाते दिख रहे हैं।
Train SMASHES into truck in Poland pic.twitter.com/ZwOXR5BLQZ
— RTVisual (@RT_Visual_on_X) September 3, 2026
रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक के उड़ गए परखच्चे
पोलैंड के उतरी शहर ग्दांस्क में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ट्रक से टकरा गई। क्रॉसिंग का बैरियर बंद होने के दौरान ट्रक पटरियों पर ही रुक गया था।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर ट्रक से होती है और उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। इस हादसे में हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




