रूसी सैनिकों के साथ पुतिन का हल्का-फुल्का अंदाज
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 9वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस के सुदूर पूर्व में स्थित शहर व्लादिवोस्तोक पहुंचे जहां का एक वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
राष्ट्रपति पुतिन वीडियो में रूस के वॉइन सेंटर युवा कैडेट्स के साथ हल्के-फुल्के मोमेंट शेयर कर रहे हैं। यह सेंटर रूसी युवाओं को सैन्य और खेल की ट्रेनिंग देने के साथ देशभक्ति की शिक्षा देने का काम करता है।
कैडेट्स के बीच खड़े पुतिन एक अधिकारी से पूछते हैं, ‘हम दिख तो रहे हैं न?’ अधिकारी हां में जवाब देता है जिसके बाद वो कैमरापर्सन से पूछते हैं, ‘कैमरा ऑन है न?’ हां में जवाब मिलने के बाद राष्ट्रपति मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हैं और कहते हैं, ‘चलें, सबको हैलो बोल देते हैं।’
‘The camera is working? Let’s wave to everyone!’
— RT (@RT_com) September 2, 2026
— President Putin appears to be in high spirits as he wraps up his first day in Vladivostok pic.twitter.com/BwFinhwJOy
इस्टर्न इकोनॉमिक फोरम 3-6 सितंबर के बीच आयोजित हो रहा है। फोरम का मुख्य कार्यक्रम 3 सितंबर को है जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मंगोलिया के प्रधानमंत्री न्याम-ओसोरिन उखराल, म्यांमार के उपराष्ट्रपति न्यो सॉ और चीन की स्टेट काउंसिल के उपप्रधानमंत्री डिंग श्युएशियांग शामिल होंगे।
ईरान के शादी वाले घर पर अमेरिकी हमले का वीडियो
अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक सीजफायर के बाद अब एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी मिसाइलों ने ईरान के कुहस्तक गांव को पांच बार निशाना बनाया जिसमें से तीन मिसाइलें उस घर पर गिरीं, जहां शादी का जश्न चल रहा था।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान में इस घर में एक मछुआरे की बेटी की शादी थी। हमले में तबाह हुए शादी के इस घर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि तीन मिसाइलें गिरने के बाद घर खंडहर में तब्दील हो गया है। घर में कुछ भी साबुत नहीं बचा है और घर की दो कारों को भी नुकसान पहुंचा है।
Iran releases aftermath footage of wedding struck by US missiles — SNN
— RT (@RT_com) September 2, 2026
'Precise and deliberate targeting of civilians'
The attack killed at least 4 and injured more than 70, including many children pic.twitter.com/UWFAbaaLM0
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिका के इस हमले में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। 68 लोग घायल हुए हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने सुरक्षा कैमरों की फुटेज भी जारी की है, जिसमें रात आसमान में धमाकों के बाद आग के गोले दिखाई दे रहे थे।
SCO समिट से दुनिया को क्या मैसेज मिला?
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का दो दिनों का शिखर सम्मेलन 1 सितंबर को खत्म हो गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया और इसे बेहद सफल बताया जा रहा है।
बैठक को लेकर रूस की RUDN यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के लेक्चरर फरहाद इब्रागिमोव ने आरटी पर लिखे एक लेख में बताया है कि एससीओ के शिखर सम्मेलन ने इस बार दुनिया को क्या दिया।
The SCO is no longer just a talk shop
— RT (@RT_com) September 2, 2026
With Xi, Putin, Modi, Iran, Pakistan and Türkiye in the room, nearly half the world was represented at the latest summit
A post-Western order is turning raw demographic and economic weight into real institutions: https://t.co/SbDDT20oFIpic.twitter.com/Ii4lXfyY95
उन्होंने लिखा-
बिश्केक सम्मेलन ने दुनिया को संदेश दिया कि बहुध्रुवीय दुनिया अब सिर्फ महज एक आइडिया नहीं बल्कि हकीकत बन रही है। रूस, चीन, भारत, ईरान, पाकिस्तान और मध्य एशियाई देशों का एक साथ आना दिखाता है कि ग्लोबल ऑर्डर तेजी से बदल रहा है।
राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार और SCO डेवलपमेंट बैंक पर जोर दिखाता है कि देश पश्चिम के फाइनेंस नेटवर्क पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं। SCO प्लस में तुर्किये समेत कई देशों की भागीदारी ने दिखाया कि देश किसी एक गुट में शामिल हुए बिना भी कई शक्तियों के साथ काम करना चाहते हैं।
भारत-पाकिस्तान और चीन-भारत जैसे मतभेदों के बावजूद एक ही मंच पर बातचीत यह संदेश देती है कि बहुध्रुवीय दुनिया का मतलब एक नया गुट बनाना नहीं है। SCO ऐसा मंच बन रहा है जहां बिना किसी एक शक्ति के दबदबे के बातचीत हो सके।
गाजा के खंडहरों को देख रहे नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को गाजा पट्टी में एक सैन्य चौकी के दौरे पर गए। इजरायली हमलों में लगभग 90% तबाह हो चुके गाजा को देखते हुए नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया है।
इजरायली अधिकारियों के साथ खड़े नेतन्याहू गाजा के खंडहरों को देख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है गाजा शहर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है।
Netanyahu among IDF soldiers watches Gaza ruins pic.twitter.com/BnbgEOPI7I
— RT (@RT_com) September 2, 2026
नेतन्याहू मुस्कुराते हुए सैनिकों से बातचीत भी करते दिख रहे हैं। इस दौरे में उनके साथ इजरायली सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अयाल जमीर भी मौजूद थे।
जब सड़क पर जाते ट्रक के सामने आ गया हेलिकॉप्टर
रूस के एक Mi-8 हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो रूस के सखालिन प्रांत का है जिसमें 8 लोगों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
Mi-8 helicopter with 8 people on board made a hard landing right on a roadway in Russia's Sakhalin
— RTRussia (@RT_Russia_) September 2, 2026
The aircraft was carrying an election commission member and four journalists
Passengers and crew walked away with only minor injuries pic.twitter.com/hsLAktHFGy
हेलिकॉप्टर में चुनाव आयोग का एक सदस्य और चार पत्रकार भी सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों और चालक दल के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।




