ट्रैफिक रूल्स फॉलो करता भालू, देखा क्या?
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक काले भालू का 'ट्रैफिक रूल्स फॉलो' करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि वो कितनी सूझबूझ के साथ बिजी ओवरपास पर कंक्रीट बैरियर पार करता है। भालू पहले चार पैरों पर बैरियर पर चलता है और फिर पिछले पैरों पर खड़े होकर बेहद सुरक्षित तरीके से उसे पार करता है।
OBEDIENT BLACK BEAR FOLLOWS traffic laws — CROSSES HIGHWAY like a PROPER CIVILIZED CITIZEN in British Columbia, Canada pic.twitter.com/gpIfQ5jTbb
— RT (@RT_com) September 15, 2026
14 सेकंड के डैशकैम वीडियो में भालू अचानक सड़क पर दौड़ने के बजाय बेहद सावधानी से बैरियर को पार करता नजर आता है।
वो गाड़ियों के गुजरने का इंतजार करता है और जब सड़क खाली दिखती है, तभी उसे पार करता है। लोग भालू को ‘ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाला’ बता रहे हैं।
Oil tanker EL GAIA CAUGHT in HORMUZ SEA MINE BLAST — TASMIN
— RT (@RT_com) September 14, 2026
SUPERTANKER TRYING to GET THROUGH ‘RESTRICTED AREA’ as FIRE TORE THROUGH VESSEL
FIRE RAGES UNCONTROLLED — HORMUZ ‘BLOCKED’ — IRGC pic.twitter.com/Yxjv833o14
होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया टैंकर, लगी आग
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि पनामा के झंडे वाला एक टैंकर ‘एल गैया’ ब्लास्ट हो गया है। उसके मुताबिक, टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से में प्रतिबंधित समुद्री रास्ते पर जा रहा था जहां वो एक बारूदी सुरंग से टकरा गया। टक्कर के बाद विस्फोट हुआ और जहाज में आग लग गई। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें रात के समय जलता टैंकर दिख रहा है।
IRGC ने इसी के साथ ही एक बार फिर दावा किया कि इस जलमार्ग पर उसका पूरा नियंत्रण है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बारूदी सुरंग से टकराने के दावे को गलत बताया। CENTCOM के अनुसार, टैंकर को पहले ईरानी मिसाइल से नुकसान पहुंचा था और इस सप्ताहांत ओमान के पास उसे दोबारा ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया।
CROWD ERUPTS into ‘USA! USA!’ CHANTS as VANCE HECKLED — PROTESTER REMOVED pic.twitter.com/0SvF3AcqN4
— RT Intl (@RT_on_X) September 14, 2026
वेंस को भाषण के बीच प्रदर्शनकारी ने रोका
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की एक रैली के दौरान असहज करने वाला मामला सामने आया है जहां एक प्रदर्शनकारी ने उन्हें बीच में रोक दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वेंस प्रदर्शनकारी पर झल्लाते दिख रहे हैं।
वीडियो 14 सितंबर 2026 को कंसास के ओलाथे में हुई एक रैली का है। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी वेंस के भाषण के बीच में ही चिल्लाकर अपना विरोध जताने लगा।
जवाब में वेंस कहते हैं कि देखो एक आदमी प्रोटेस्ट कर रहा है। पिछली बार भी किसी ने विरोध प्रदर्शन किया था मेक्सिको का झंडा लेकर... तो हम जानते हैं कि वो शख्स क्या चाहता है। इसके बाद सुरक्षा कर्मी प्रदर्शनकारी को बाहर ले जाते दिखे।
बीते गुरुवार को वेंस को रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में अपने भाषण के दौरान एक प्रदर्शनकारी का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शनकारी मैक्सिकन और फिलिस्तीनी झंडे लहराते हुए भीड़ के बीच से सामने आया जिसके बाद वेंस ने उसे फटकार लगाई।
वेंस ने प्रदर्शनकारी पर तंज कसते हुए कहा, 'दोस्त, अगर तुम्हें मेक्सिको इतना पसंद है तो वहीं चले जाओ। मैं तुम्हारे लिए प्लेन का टिकट खरीद दूंगा।'
Slogans calling for Assad's return spark alarm in Syria —SOHR
— RT Intl (@RT_on_X) September 14, 2026
Largest protests since Al-Sharaa took power spread, with roads blocked for days after fuel prices raised
‘Even with the world sanctioning Assad, prices never reached this level’ — protester confronts security forces pic.twitter.com/hrdIuItVFC
ट्रंप के 'चहेते' अल-शरा के खिलाफ सीरिया में विरोध प्रदर्शन
सीरिया में नई सरकार अहमद अल-शरा के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शरा के सत्ता संभालने के बाद देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है जिससे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
ये उनके सत्ता में आने के बाद के सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक हैं। अलेप्पो, हमा, देर अल-जोर और इदलिब में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कीं और सुरक्षा बलों से भिड़ गए।
प्रदर्शनकारी अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की तस्वीरों के साथ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कह रहा है कि असद के समय चीजों के दाम इतने ज्यादा नहीं थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने असद की वापसी की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान आगजनी और हिंसा की भी खबरें हैं।
जनवरी 2025 में सत्ता में आने के बाद से अल-शरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चार बार मिल चुके हैं। अमेरिका ने सीरिया और अल-शरा पर लगाए सभी प्रतिबंध भी हटा दिए हैं।
‘Do you aspire to become Israel’s prime minister?’
— RT Intl (@RT_on_X) September 14, 2026
‘God willing, we’ll get there’ — Ben-Gvir pic.twitter.com/8Sm2ENkPt1
नेतन्याहू की जगह लेना चाहते हैं इजरायली मंत्री!
इजरायल के धुर-दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन-ग्विर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की है। उनसे पूछा गया कि क्या वो इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जगह देश के प्रधानमंत्री बनना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, 'ईश्वर ने चाहा तो हम वहां तक पहुंचेंगे।'
इंटरव्यू में एंकर ने बेन-ग्विर की उम्र और 30 साल के राजनीतिक अनुभव पर बात करते हुए कहा कि वह अभी राजनीति में 'बच्चे' हैं। जवाब में बेन-ग्विर ने कहा कि वह अभी 50 साल के हैं और राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है, इसमें कई साल लगते हैं।
बेन-ग्विर दक्षिणपंथी पार्टी ओत्जमा येहुदित के प्रमुख हैं। मौजूदा राजनीतिक माहौल में उनकी यह टिप्पणी अहम है, खासकर तब जब नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी खेमे में आगामी चुनाव को लेकर दबाव और बिखराव दिख रहा है।






