-30 डिग्री...सब कुछ जम गया, BYD का EV कार चार्जिंग वाला करिश्मा
चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता कंपनी BYD ने अपनी नई Blade Battery 2.0 और Flash Charging तकनीक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में कार को -30°C के बेहद ठंडे वातावरण में पूरी तरह बर्फ जमने के बाद भी 20% से 97% तक मात्र 12 मिनट में चार्ज करते हुए दिखाया गया है। ठंड, ट्रेडिशनल लिथियम-आयन और LFP बैटरियों के लिए हमेशा से सबसे बड़ा चैलेंज रहा है।
इसलिए खास है तकनीक
- लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) को अपग्रेड करके LMFP (लिथियम मैंगनीज आयरन फॉस्फेट) में किया जाएगा
- चीन फ्लैश चार्जिंग का 1500 kw क्षमता का 20 हजार चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार करेगा।
- सर्दियों में टैक्सी, लॉजिस्टिक, डिलीवरी जैसे कॉमर्शियल सेवा का विस्तार होगा
- BYD यूरोप, कनाडा और मध्य एशिया जैसे ठंडे देशों में आक्रामक तरीके से कार उतारेगी




