बेसुध होकर गिरे प्रिसिंपल सेक्रेट्री, मिनिस्टर ने दिया CPR, पर नहीं बची जान, देखिए VIDEO
तेलंगाना में आज एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव अचानक विधानसभा परिसर में बेहोश होकर गिर पड़े। तभी तेलंगाना के मंत्री मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सीपीआर देने लगे। बाद में मेडिकल स्टाफ की मदद से राजू को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया हालांकि दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका और अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




