दौड़ते घोड़े से तीर चलाने का ये अंदाज आपको फिल्मी दुनिया में ले जाएगा
वीडियो

सेंट्रल एशिया के देश किर्गिस्तान में हाल ही में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स आयोजित हुए। यह खेल प्रतियोगिता दुनिया भर के पारंपरिक और देसी खेलों का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल महोत्सव है, जिसमें घुड़सवारी, तीरंदाजी और कुश्ती जैसे खेल होते हैं। भारत ने भी इसमें हिस्सा लिया।

इस बार के खेलों के दौरान किर्गिज स्टाइल की घुड़सवारी तीरंदाजी में महिला खिलाड़ियों ने सबका ध्यान खींचा। घोड़े पर शानदार नियंत्रण के साथ उनका सटीक निशाना लोगों को खूब भाया। भागते घोड़े से तीर चलाने का यह अंदाज फिल्मी लगा और इसने 'बाहुबली' फिल्म की याद दिला दी।

ताज़ा ख़बरें