घर की नींव उखड़ी, पूरी मंजिल दफन...ड्रोन की आंखों से देखिए नेपाल की तबाही का मंजर
नेपाल में 9 दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घरों से मलबा हटाने में रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। इस सफाई और राहत अभियान में नेपाली सेना भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस बीच नुवाकोट के देवीघाट का एक ड्रोन शूट सामने आया है। इस वीडियो में तबाही के बाद का मंजर फिर एक बार साफ देखा जा सकता है। हर ओर सिर्फ मलबा फैला है,टूटे घर और दूर तक फैली खामोशी एक अलग ही कहानी बयां कर रही है।




