भारत-बांग्लादेश के बीच फिर दौड़ेगी मैत्री, मिताली और बंधन

भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को फिर शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। ढाका में दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों की बैठक में मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा चलाने पर चर्चा हो रही है। साथ ही राजशाही-कोलकाता के बीच नई ट्रेन सेवा का प्रस्ताव भी सामने आया है। अगर सहमति बनती है, तो ये ट्रेनें अक्टूबर 2026 से फिर पटरी पर लौट सकती हैं।

ताज़ा ख़बरें