हर जगह ट्रंप की ब्रांडिंग! अमेरिका में नाम चमकाने का कैसा जुनून?

सड़क, सरकारी इमारत, दवाइयों की कीमतों से जुड़ी व्यवस्था, बच्चों के बचत कार्यक्रम और नौसेना के युद्धपोतों तक, कई जगहों पर ट्रंप का नाम दिखाई दे रहा है।अब बात एक नए विमानवाहक युद्धपोत तक पहुंच गई है।
इस युद्धपोत का नाम द्वितीय विश्व युद्ध के अश्वेत नायक डोरिस मिलर के सम्मान में रखा जाना था। लेकिन अब इसका नाम बदलकर ट्रंप के नाम पर रखने की बात सामने आई है। डोरिस मिलर ने 1941 में पर्ल हार्बर पर हुए हमले के दौरान बहादुरी दिखाई थी। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें नौसेना का बड़ा सम्मान भी दिया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस युद्धपोत का नाम एक युद्ध नायक के सम्मान में रखा जाना था, उसका नाम अब ट्रंप के नाम पर क्यों रखा जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल,अमेरिका में ट्रंप के नाम की ये कहानी आखिर कहां जाकर रुकेगी?

ताज़ा ख़बरें