नेपाल में बाढ़ का दर्द: अपनों के शव नहीं मिले, पुतलों से दी अंतिम विदाई
नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ को एक हफ्ते से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन हजारों परिवार अब भी अपनों की तलाश में हैं। कहीं लापता परिजनों के प्रतीक के तौर पर पुतलों और कुश घास से अंतिम संस्कार किया जा रहा है, तो कहीं लोग पूजा-पाठ कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। दूसरी ओर, कई लोग अब भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे और अपनों की तलाश में जोखिम उठा रहे हैं। नेपाल सरकार के मुताबिक करीब 4,200 लोग अब भी लापता हैं और 1,204 शव बरामद किए जा चुके हैं।

ताज़ा ख़बरें