नेपाल की बाढ़ में साड़ी बनी रस्सी, घंटी बनी जिंदगी की आवाज़… इंसानियत ने बचाईं सैकड़ों जानें
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचाई, लेकिन इसी मुश्किल वक्त में इंसानियत की ऐसी कहानियां भी सामने आईं, जिन्हें देखकर दिल भर आता है। रासुवा में फंसे 21 भारतीयों के लिए एक महिला की साड़ी जिंदगी की डोर बन गई, तो एक स्कूल में समय पर बजाई गई घंटी ने करीब 900 बच्चों को सुरक्षित निकालने में मदद की। और बाढ़ के बीच अकेला खड़ा नीला घर भी उम्मीद की तस्वीर बन गया। तबाही बहुत कुछ बहा ले गई… लेकिन मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देने की इंसानी फितरत नहीं बहा पाई।

ताज़ा ख़बरें