प्राइवेट हॉस्पिटल्स की मनमानी फीस पर लगाम? संसद की समिति ने दिए 6 बड़े सुझाव
प्राइवेट हॉस्पिटल्स की महंगी फीस और कमरे के किराए को लेकर संसद की हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर कमेटी ने चिंता जताई है। समिति ने प्राइवेट अस्पतालों की बिलिंग पर नियंत्रण, 3-स्टार होटल को रूम रेंट का बेंचमार्क बनाने, इलाज के लिए यूनिफाइड पैकेज तय करने और मरीजों को खर्च की पूरी जानकारी पहले देने समेत 6 अहम सुझाव दिए हैं।




