Deepfake पर सरकार का बड़ा वार: 3 घंटे में हटाना होगा फर्जी कंटेंट, कंपनियों पर कसेगा शिकंजा
डीपफेक, फर्जी अश्लील तस्वीरों और AI से बने धोखाधड़ी वाले कंटेंट पर सरकार ने नियम और सख्त कर दिए हैं। नए IT नियमों के तहत सरकार या कोर्ट के आदेश के बाद टेक कंपनियों को डीपफेक कंटेंट 3 घंटे के भीतर हटाना होगा। संवेदनशील मामलों में 2 घंटे में कार्रवाई, AI-generated कंटेंट पर लेबल और मेटाडेटा की जानकारी अनिवार्य होगी। नियमों का पालन नहीं करने पर कंपनियां Safe Harbour जैसी कानूनी सुरक्षा खो सकती हैं।




