
अगर आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। RT साउथ एशियाई देशों के लिए एक खास मौका लेकर आया है। RT Academy आपको वो मंच देगा, जहां आपको हमारे एक्सपर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के साथ वीडियो प्रोडक्शन, फैक्ट चेकिंग और इंटरव्यू लेने के गुर सिखाएंगे। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और पूरा कोर्स ऑनलाइन होगा और मुफ्त भी। आवेदन शुरू हो चुके हैं, तो देर किस बात की। आइए आपको बताते हैं कि इस स्पेशल कोर्स के लिए आप कहां और कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
कोर्स में क्या होगा?
RT एकेडमी की ओर से ये मुफ्त ऑनलाइन कोर्स सिर्फ पत्रकारिता में करियर बनाने वालों के लिए है। एकेडमी ने ये खास ऑनलाइन कोर्स साउथ एशियन देशों के छात्रों के लिए रखा है। RT के अनुभवी पेशेवर इस कोर्स के दौरान ब्रॉडकास्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन, फैक्ट-चेकिंग और इंटरव्यू लेने की बारीकियां सिखाएंगे। कोर्स का ड्यूरेशन यानी अवधि 20 दिनों की होगी और ये 5 से 25 अक्टूबर तक चलेगा।
आवेदन कब और कैसे करें?
आवेदन के लिए विंडो खुल चुकी है। आप https://rtacademy.study/south-asia/#online साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। याद रखें, आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले याद रखें-
- अंग्रेजी भाषा पर आपकी कमांड होनी चाहिए
- 18 साल से ऊपर लोग ही अप्लाई करें
- आप मीडिया, जनसंचार और इससे संबंधित फील्ड से जुड़े हों
- रोचक और छोटी स्क्रिप्ट लिखने में महारत हासिल हो
- पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ करना चाहते हों

एप्लीकेशन में ये डिटेल्स देना जरूरी
- अपना पूरा नाम
- जन्मतिथि
- ईमेल एड्रेस
- मोबाइल नंबर
- किस देश से हैं
- शहर
- भाषा कौन-सी है (जैसे इंग्लिश, हिंदी, बांग्ला, नेपाली आदि)
- भाषा का स्तर कैसा है (ये आपकी मातृभाषा है, धाराप्रवाह हैं)
- दूसरी भाषा जोड़ने के लिए Add Language पर क्लिक कर सकते हैं
- सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक दें, अधिकतम तीन
- फिलहाल क्या कर रहे हैं जैसे कि वर्किंग हैं, स्टूडेंट हैं या प्रोफेसर
- अगर छात्र हैं तो किस यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं
- ग्रेजुएशन का साल कौन सा है
- डिग्री कौन सी है
- अपने दो-तीन प्रोजेक्ट/वीडियो/आर्टिकल्स वगैरा के बारे में बताएं
- अपनी प्रोफशनल उपलब्धियों के सैंपल्स अटैच करें
- ये भी बताएं कि आप ये कोर्स क्यों करना चाहते हैं
खास सलाह है कि आवेदन भरते समय AI का इस्तेमाल न करें।
ये भी बताएं कि आपको RT Academy के बारे में कैसे पता चला
आखिर में डेटा प्रोसेस करने के लिए सहमति देते हुे बॉक्स में टिक करें, और सब्मिट कर दें

इन देशों के लोग कर सकते हैं आवेदन
- भारत
- पाकिस्तान
- नेपाल
- बांग्लादेश
- श्रीलंका
- भूटान
- मालदीव
- अफगानिस्तान
RT के बारे में जानें
RT एक ग्लोबल मीडिया नेटवर्क है, जो नौ भाषाओं में न्यूज, करंट अफेयर्स और डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करता है। हमारी सहयोगी मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी RUPTLY लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो ऑन डिमांड, आर्काइव फुटेज और ब्रॉडकास्ट सर्विस उपलब्ध कराती है।
RT अब दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में 80 करोड़ से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बना चुका है। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें school@rttv.ru पर भी संपर्क कर सकते हैं।
RT Academy ही क्यों चुनें?
- भविष्य के मीडिया प्रोफेशनल्स को RT इंटरनेशनल न्यूजरूम, आरटी इंडिया ब्यूरो और सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स के साथ सीधे संवाद और संपर्क का अवसर मिलेगा
- एक्सपर्ट्स दशकों के अपने अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान से आपको जरूरी स्किल्स और टिप्स बताएंगे ताकि अंतरराष्ट्रीय न्यूज रिपोर्टिंग में सफलता हासिल कर सकें
- डेडलाइन का ध्यान रखते हुए, न्यूजरूम के माहौल और फील्ड में अधिक कुशलता से काम करने के तरीके सिखाए जाएंगे
- आकर्षक खबरें तैयार करने, फेक न्यूज को पहचानने, सोर्स वेरिफिकेशन, स्टोरीबुक फॉर्मेट तैयार करने के अलावा टीवी पत्रकारिता से जुड़ी तमाम बारीकियां वर्कशॉप में सीख सकेंगे




