क्रूड 100 डॉलर पार, बांग्लादेश में खसरे से 1.5 लाख संक्रमित; देश-दुनिया के बड़े अपडेट
बुधवार, 9 सितंबर को देश-दुनिया में कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। सुप्रीम कोर्ट में मैरिटल रेप पर सुनवाई होगी। दिल्ली पीजी हादसे के बाद से MCD एक्शन में है। वहीं बांग्लादेश में एक बार फिर खसरे का कहर देखने को मिल रहा है।
भारत
क्रूड 100 डॉलर पार, बांग्लादेश में खसरे से 1.5 लाख संक्रमित; देश-दुनिया के बड़े अपडेट
भारतीय ध्वज वाला जहाज 'जग लाडकी'© ANI

बिग अपडेट्स:

  • तेल के दाम बढ़े: कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बुधवार, 9 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 100 डॉलर के स्तर को पार कर गया।

    कारोबार के दौरान इसकी कीमत 100.19 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो छह हफ्तों में इसका सबसे ऊंचा स्तर है। 24 जुलाई के बाद यह पहली बार है, जब ब्रेंट 100 डॉलर के अहम स्तर के पार गया।

  • मैरिटल रेप: पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार का अपराध माना जाए या नहीं, इस महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्न पर सुप्रीम कोर्ट अगले महीने से अंतिम सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। दरअसल, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के अपवाद-2 के तहत वैवाहिक दुष्कर्म (मैरिटल रेप) को छूट मिली हुई है। सुप्रीम कोर्ट अब इसी बात पर विचार करेगा कि यह कानूनी छूट संविधान की कसौटी पर कितनी जायज है।
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए पीजी हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) एक्शन मोड में आ गया है। अब MCD ने ढही हुई इमारत से बिल्कुल सटी दूसरी बहुमंजिला इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।
  • पाकिस्तान की चेतावनी: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने चेतावनी दी है कि सऊदी अरब पर लगातार हो रहे हूती हमले पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए संयुक्त रक्षा समझौते को सक्रिय कर सकते हैं। इस समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हुए हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।
  • बांग्लादेश में खसरे का कहर: बांग्लादेश में एक बार फिर खसरे का कहर देखने को मिल रहा है। एक समय बांग्लादेश मीजल्स यानी खसरे को पूरी तरह खत्म करने के कगार पर पहुंच गया था। मार्च से अब तक अनुमानित 999 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अस्पताल मरीजों की भारी भीड़, जरूरी संसाधनों की कमी और बीमार बच्चों की लगातार बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के दौरे के दौरान मुझे श्रीलंका के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से बातचीत करने का अवसर मिला। इनमें से कई अधिकारियों ने भारत में प्रशिक्षण लिया है और भारत के साथ उनका गहरा जुड़ाव है।

    अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में मैंने ‘पारस्परिक’ और ‘समग्र’ विकास के लिए MAHASAGAR विजन को रेखांकित किया। साथ ही, मैंने समुद्री सहयोग पर विशेष जोर देते हुए भारत-श्रीलंका के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की इच्छा दोहराई।”

  • कच्चा तेल 100 डॉलर पार, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर

    कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बुधवार, 9 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। दोपहर तक ब्रेंट क्रूड करीब 2.8 प्रतिशत बढ़कर 100.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। इससे पहले कारोबार के दौरान इसकी कीमत 100.95 डॉलर प्रति बैरल तक भी पहुंची। 24 जुलाई के बाद यह पहली बार है, जब ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार पहुंचा है।

    क्यों बढ़ी क्रूड की कीमत?

    कच्चे तेल में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। 

    बाजार को आशंका है कि अगर क्षेत्रीय संघर्ष और बढ़ता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। यही आशंका फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह बनी हुई है।

  • पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध को बलात्कार माना जाए या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

    पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार का अपराध माना जाए या नहीं, सुप्रीम अगले महीने से इस महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्न पर अंतिम सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

    दरअसल भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के अपवाद-2 के तहत वैवाहिक दुष्कर्म (मैरिटल रेप) को छूट मिली हुई है। सुप्रीम कोर्ट अब इसी बात पर विचार करेगा कि ये कानूनी छूट संविधान की कसौटी पर कितनी जायज है।

    इस अपवाद में प्रावधान है कि अगर कोई पुरुष अपनी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे बलात्कार नहीं माना जाएगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान ये सवाल भी उठाया कि जब तक इस कानूनी छूट की वैधानिकता पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक क्या किसी पति पर ऐसे किसी मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है, जिसे कानून में स्पष्ट छूट मिली हुई है?

    अदालत ने इस दौरान टिप्पणी की कि हम निश्चित रूप से पीड़ितों की सुरक्षा करेंगे, लेकिन जब धारा 375 के तहत किसी को सीधा संरक्षण प्राप्त है तो क्या उस पर मुकदमा चलाना हमारे अधिकार क्षेत्र में आता है?

    दरअसल सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक हाईकोर्ट के मार्च 2022 के उस फैसले के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है, जिसमें पत्नी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पति पर लगे रेप के केस को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट इस अपील पर भी सुनवाई करेगा।

  • रेलवे को बड़ा बूस्ट, 5 राज्यों में 656 किमी मल्टीट्रैकिंग को मंजूरी

    कैबिनेट ने 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन, कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन शामिल हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों से गुजरने वाली इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क में लगभग 656 किलोमीटर का विस्तार होगा, जिससे करीब 4,790 गांवों की 56 लाख आबादी को बेहतर ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी। 

  • दिल्ली सत्या निकेतन पीजी हादसे के बड़े अपडेट्स

    1. सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सत्या निकेतन के अलावा पूरी राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पांडव नगर,अशोक नगर समेत कई इलाकों में अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें गिराने की कार्रवाई के नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।

    2. पेइंग गेस्ट (PG) और हॉस्टलों पर भी सरकार बुल्डोजर चलाने की तैयारी में है। इसके अलावा अधिकारियों से इमारतों के पुराने रिकॉर्ड की जांच करने को भी कहा गया है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध निर्माण कब हुआ था और उस समय उस क्षेत्र की जिम्मेदारी किस विभाग या प्रशासन के पास थी।

    3.दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका (PIL) पर केंद्र सरकार,दिल्ली सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    इस याचिका में दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले या उससे संबद्ध सभी कॉलेजों में छात्रों के लिए पर्याप्त हॉस्टल सुविधाओं की मांग की गई है।

    4. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में ‘होस्टल डेज’ (Hostel Daze) पेइंग गेस्ट (PG) के संचालकों में से एक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार,इमारत के मालिक हरिराम के बेटे महेश ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह अपने माता-पिता की तरफ से इमारत के रखरखाव का काम देखता था।

    शुधांशु ने बताया कि यह प्रॉपर्टी अगस्त 2025 में दो साझेदारों,शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज (किराए) पर दी गई थी, जो उस परिसर में ‘होस्टल डेज़’ नाम से पीजी (PG) चला रहे थे।

  • बांग्लादेश में फिर खतरनाक हुआ मीजल्स

    बांग्लादेश में फिर एक बार खसरे का कहर देखने को मिल रहा है। कभी बांग्लादेश मीजल्स यानी खसरे को पूरी तरह से खत्म करने के कगार पर था। अप्रैल से लेकर अब तक खसरा से संदिग्ध मौतों की संख्या करीब 900 तक पहुंच गई है। जबकि अस्पताल मरीजों की भारी भीड़,जरूरी संसाधनों की कमी और बीमार बच्चों की लगातार बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल में शुरू किए गए देशव्यापी आपातकालीन टीकाकरण अभियान के बावजूद यह बीमारी लंबे समय से इसलिए फैल रही है क्योंकि 2024 और 2025 में नियमित टीकाकरण काफी प्रभावित हुआ था। उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए हिंसक विद्रोह के बाद देश भारी राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा था।

    बांग्लादेश में खसरे का कहर© bangladesh government

  • भारत में रूस का एक्सपो INNOPROM क्यों खास? RT India के रिपोर्टर ने बताया

    11-13 सितंबर तक होने वाले BRICS समिट का वेन्यू दिल्ली का भारत मंडपम ही होगा। ये जगह पहले भी कई बड़े कार्यक्रमों का गवाह बन चुकी है। ब्रिक्स समिट से पहले यहां रूस का  ‘इनोप्रोम इंडिया’ नाम से इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल एक्सपो का आयोजन हो रहा है। ब्रिक्स से पहले रूस की INNOPORAM प्रदर्शनी क्यों खास है, हमारे RT India रिपोर्टर विनायक दीक्षित ने डिटेल में बताया है। 

    वीडियो- विनायक दीक्षित, RT India रिपोर्टर 

  • एक ऐप बता देगा शरीर की हर हलचल, रूस की तकनीक तो कमाल है

    भारत मंडपम में रूस की मेडिकल तकनीक की भी खूब चर्चा है। मेड विजन एप्लीकेशन का यूज कर किसी भी मरीज की हार्ट बीट, सीपीआर की फंक्शनिंग की जानकारी देगी। इसके अलावा एक रिपोर्ट भी मिलेगी जिससे मेडिकल छात्रों को पता चल जाएगा कि इस तकनीक का सही उपयोग हो रहा है या नहीं। हमारी RT India की रिपोर्टर रिद्धिमा केड़िया ने वीडियो की मदद से इसे विस्तार से बताया है।

  • दिल्ली में रूस ने दिखाया सुपरजेट का इंजन

    नई दिल्ली के भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में 'इनोप्रोम इंडिया' नाम से इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी सज चुकी है। रूसी कंपनियों के लोगो वाले बैनर और इंस्टॉलेशन भी दिखाई दे रहे हैं। यह एक्सपो 9 से 11 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में रूस के PD-8 इंजन का मॉडल दिखाया गया है, जो कम फ्यूल लेकर ज्यादा पावर देता है। रूस के सुपरजेट SJ-100 का मॉडल भी भारत मंडपम में देखने को मिलता है। इस प्लेन में पीडी-8 इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। RT इंडिया की रिपोर्टर Rujuta Thete की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए।

    इसमें रूस और भारत के प्रमुख उद्योगों और संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग पर बिजनस सेशन भी होंगे। बैठकों के दौरान, मॉस्को और नई दिल्ली के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और रणनीतिक क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।

    रूस के जिन विमानों की प्रदर्शनी दिखाई गई है जैसे- IL-114-300, SJ-100 और MC-21-310 अगली पीढ़ी के हिसाब से बनाए गए हैं। इससे भारत और रूस के बीच बढ़ते सहयोग की भी झलक मिलती है। यूएसी (UAC), एचएएल (HAL) और फ्लेमिंगो एयरोस्पेस की यह साझेदारी रक्षा क्षेत्र से आगे बढ़कर आपसी सहयोग का विस्तार करने के उद्देश्य से की गई है।

  • कोर्ट के आज के बड़े फैसले क्या रहे?

    आपकी नोटिस देने की हिम्मत कैसे हुई...सुप्रीम कोर्ट किसपर गुस्सा हो गया?

    सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई आज एक सुनवाई के दौरान नाराज हो गए। दरअसल नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलव से जुड़े एक छात्र को नोटिस जारी कर दिया था। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत जारी की गई थी। कोर्ट के पास मामला पहुंचा तो चीफ जस्टिस बुरी तरह नाराज गए।

    सीजेआई सूर्यकांत ने कहा,

    “किसी मजिस्ट्रेट की नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे हुई? हमने बिल्कुल साफ कर दिया था कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी! कोई भी मजिस्ट्रेट इस आदेश की अनदेखी नहीं कर सकता।”

    जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने पूछा कि जब नोटिस वापस ले लिया गया है,तो कार्रवाई का क्या आधार बचता है। इस पर वकील ने जवाब दिया कि एक बार अवमानना होने के बाद,महज नोटिस वापस ले लेने से उसे रद्द नहीं माना जा सकता। वकील ने कहा,

    “यह इस अदालत की गरिमा की अवमानना है। यह देश की सर्वोच्च अदालत है जो हमारे लोकतंत्र की पीठ संभाल रही है।”

    मुख्य न्यायाधीश ने वकील से कहा कि वे याचिका के जरिए इस नोटिस को रिकॉर्ड पर लाएं और अदालत ने कहा कि वह संबंधित प्रशासन से इस पर जवाब मांगेगी।

    अजीत भारती बेल याचिका खारिज

    दिल्ली की अदालत ने यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा में विवाह और वंश के संदर्भ में जातिगत पदानुक्रम(Caste Bases Notions),जाति आधारित शुद्धता की धारणा और 'निचली' जातियों पर 'उच्च' जातियों की कथित श्रेष्ठता को बताया गया है।

    अजीत भारती के एक यूट्यूब वीडियो में सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कथित तौर पर जातिगत टिप्पणी की थी। न्यायाधीश लालेर ने कहा कि भारती का यह बयान कि आजाद को सवर्ण लड़की से शादी करने के 'काबिल' बनना चाहिए, सीधे तौर पर अपमानजनक है।

    अदालत ने प्रथम दृष्टया पाया कि SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) (सार्वजनिक रूप से SC/ST समुदाय के सदस्यों को अपमानित करना,प्रताड़ित करना या जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना) के तहत अपराध के तत्व मौजूद हैं।

    इस कारण कानून की धारा 18 के तहत लागू वैधानिक रोक (statutory bar) लागू होगी और इसलिए हम उनकी अग्रिम जमानत पर रोक लगाते हैं।

ताज़ा ख़बरें