
- नई दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात की जानकारी सामने आ गई है। राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि शुक्रवार, 11 सितंबर को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने भारत और रूस के बीच सहयोग के अहम क्षेत्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। पेस्कोव ने ब्रिक्स के एजेंडे, ब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज, डी-डॉलराइजेशन, एआई, अंतरिक्ष सहयोग के साथ-साथ आपसी सुरक्षा के तीन स्तंभों पर भी बात की।
- नेपाल में आई आपदा के बाद भारत ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल के लोगों और सरकार के साथ पूरी एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ा है। जायसवाल ने बताया कि भारत ने अब तक सात विमानों के जरिए 95 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और राहत सामग्री भी भेजी जाएगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस आपदा में 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं। इनमें से 169 भारतीय नागरिकों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता भारतीयों में 49 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो चीन की तरफ लापता हुए हैं।
- संयुक्त राष्ट्र के नक्शे से जुड़े प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने ऐसा कोई नक्शा जारी नहीं किया है। मंत्रालय के मुताबिक, संबंधित प्रस्ताव इक्वल-एरिया मैप के सिद्धांत पर केंद्रित है और इसमें किसी विशेष नक्शे का समर्थन नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इक्वल-एरिया मैप महाद्वीपीय भूभाग के आकार को एक-दूसरे के सापेक्ष सही अनुपात में दिखाने का प्रयास करता है। इसलिए इस प्रस्ताव को किसी खास नक्शे के समर्थन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास संचालित पीजी, निजी हॉस्टल और छात्रों के लिए बनाए गए अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों का समयबद्ध निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग भी शामिल है। वहीं, NHRC ने दिल्ली सरकार और UGC को डीयू के छात्रों के लिए पर्याप्त और किफायती हॉस्टल की कमी को लेकर व्यापक और समयबद्ध योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
- पीएम मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “भारत का ये कालखंड अभूतपूर्व है। ये भारत की युवाशक्ति का उत्कर्ष काल है, ये समय फिर भारत के जीवन में लौटकर नहीं आएगा। और इसलिए, हमें 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सर्वोपरि रखना है। हमें भारत को विकसित बनाकर ही रहना है।”
- 8th Sep22:00 ISTब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, करीब 300 उड़ानें रद्द
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को करीब 300 उड़ानें रद्द कर दी गईं। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने बताया कि इस तकनीकी समस्या से कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं।
ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (NATS) ने मंगलवार दोपहर बताया कि उसके इंजीनियर समस्या को दूर करने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। बाद में NATS ने कहा कि तकनीकी खामी को ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं और फ्लाइट सिस्टम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। संस्था ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी।
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, इस समस्या से ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, केएलएम और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइंस की दर्जनों उड़ानें प्रभावित हुईं।
लंदन के हीथ्रो, स्टैनस्टेड और सिटी एयरपोर्ट के अलावा मैनचेस्टर, बर्मिंघम और स्कॉटलैंड के कई एयरपोर्ट पर भी उड़ानों के संचालन में दिक्कत आई। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
- 8th Sep20:30 ISTनेपाल आपदा में भारत की मदद जारी, 275 भारतीय अब भी लापता

5 सितंबर को नेपाल के नुवाकोट के देवीघाट में सफाई अभियान© ANI नेपाल में आई आपदा के बाद भारत ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल के लोगों और सरकार के साथ पूरी एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ा है। पड़ोसी और करीबी मित्र होने के नाते भारत ने तत्काल मदद पहुंचाई है और राहत, बचाव तथा पुनर्निर्माण के प्रयासों में आगे भी सहयोग जारी रखेगा।
जायसवाल ने बताया कि भारत ने अब तक सात विमानों के जरिए 95 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और राहत सामग्री भी भेजी जाएगी।
भारत की फॉरेंसिक टीम और टनल रेस्क्यू टीम भी नेपाल में राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। भारतीय फॉरेंसिक टीम काठमांडू की दो प्रयोगशालाओं में काम कर रही है, जहां करीब 1,200 डीएनए सैंपल की जांच की जा रही है। भारत नेपाल की जरूरत के मुताबिक आगे भी हरसंभव मदद उपलब्ध कराता रहेगा।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस आपदा में 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं। इनमें से 169 भारतीय नागरिकों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता भारतीयों में 49 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो चीन की तरफ लापता हुए हैं।
- 8th Sep17:30 ISTUN मैप विवाद: MEA बोला- प्रस्ताव किसी खास नक्शे का समर्थन नहीं करता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - UN मैप प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय
संयुक्त राष्ट्र के नक्शे से जुड़े प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने ऐसा कोई नक्शा जारी नहीं किया है। मंत्रालय के मुताबिक, संबंधित प्रस्ताव इक्वल-एरिया मैप के सिद्धांत पर केंद्रित है और इसमें किसी विशेष नक्शे का समर्थन नहीं किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इक्वल-एरिया मैप महाद्वीपीय भूभाग के आकार को एक-दूसरे के सापेक्ष सही अनुपात में दिखाने का प्रयास करता है। इसलिए इस प्रस्ताव को किसी खास नक्शे के समर्थन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
- चीन सीमा पर भारत-चीन के बीच सैन्य कमांडर स्तर की बैठक
विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ सीमा वार्ता को लेकर अहम जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक, अगस्त 2025 और 2026 में बनी सहमतियों और वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) के तहत हुई आगे की चर्चाओं के बाद वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की पहली बैठक आयोजित की गई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक 6 सितंबर को भारत की तरफ अरुणाचल प्रदेश के वाचा में और 7 सितंबर को चीन की तरफ दमाई में हुई। बैठक में दोनों पक्षों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
- भारत हर मदद के लिए तैयार- रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बोले जायसवाल
रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में यूक्रेन और पोलैंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत के उस रुख को दोहराया कि यह युद्ध का युग नहीं है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि युद्ध को अंतहीन तरीके से जारी रखने के बजाय अब इसे खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने स्पष्ट किया है कि अगर वह संघर्ष खत्म कराने में किसी भी तरह की मदद कर सकता है तो इसके लिए तैयार है। भारत इस मुद्दे पर रूस और यूक्रेन, दोनों पक्षों के संपर्क में है।
- नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी
नेपाल में हालिया घटनाक्रम को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने राहत सामग्री की करीब 95 टन खेप भेजी है। इसके लिए सात विमानों का इस्तेमाल किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि आने वाले दिनों में और राहत सामग्री भेजी जाएगी।
नेपाल में फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है। यह टीम काठमांडू की दो प्रयोगशालाओं में जांच कर रही है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी है। इनमें चीन की तरफ लापता हुए 49 भारतीय भी शामिल हैं। अब तक 169 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है।
- बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
रणधीर जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त ने वहां के राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के ऐतिहासिक व साझा संबंधों और आने वाले दिनों में द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
वहीं, ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के शामिल होने से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने कहा कि इस संबंध में उनके पास फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
- 8th Sep16:49 ISTदिल्ली पीजी हादसा: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट© विकिमीडिया कॉमन्स दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। मामले में एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा ने जल्द सुनवाई की मांग की थी।
सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर 6 सितंबर को हुए हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कोर्ट से आगे के निर्देश जारी करने की मांग की है। इनमें दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास संचालित PG, निजी हॉस्टल और छात्रों के लिए बनाए गए अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों का समयबद्ध निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग भी शामिल है।
मामला देशभर में बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन और आवासीय परिसरों को कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बदलने से जुड़ा है।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही इस हादसे को लेकर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रहा है और इस संबंध में कई निर्देश जारी कर चुका है।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की घटना की जिम्मेदारी केवल PG हॉस्टल के मालिक की नहीं है, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और MCD की भी जिम्मेदारी बनती है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की कमी पर NHRC सख्त
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पर्याप्त और किफायती हॉस्टल की कमी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को व्यापक और समयबद्ध योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। आयोग ने खास तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के बाहर से दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया है।
आयोग ने कहा कि छात्रों के लिए पर्याप्त, सुरक्षित और किफायती आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए दिल्ली सरकार और UGC को मिलकर एक ऐसी योजना तैयार करनी होगी, जिसमें हॉस्टल की कमी को दूर करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य और समयसीमा तय हो।
- 8th Sep14:53 ISTBRICS में मिलेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, क्या है एजेंडा और शेड्यूल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगामी ब्रिक्स समिट में फिर मिलने वाले हैं। हाल ही में दोनों की मुलाकात किर्गिस्तान में हुए SCO समिट में भी हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल आ चुका है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पूरी डिटेल बताई है। जानिए जरूरी बातें
- राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, 'दो-तीन दिनों में राष्ट्रपति पुतिन अपनी भारत यात्रा शुरू करेंगे। वह ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और यह समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत व संपर्क के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगा।'
- पेस्कोव ने कहा, 'अगले दो-तीन दिनों में राष्ट्रपति नई दिल्ली का अपना दौरा शुरू करेंगे। वह ब्रिक्स (BRICS)और इसके सभी मंचों में हिस्सा लेंगे। यह दोनों देशों के द्विपक्षीय संपर्कों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा'।
- प्रेसिंडेंट पुतिन के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे दोनों नेता आपस में बहुत करीबी और निजी संपर्क में हैं
- 'मैं इसे इस संगठन में भारत की अध्यक्षता का 'ताज' (शिखर) कहूंगा। इस दौरान भारत की अध्यक्षता के नतीजों की हम दिल से सराहना करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यह शिखर सम्मेलन बेहद सफल रहेगा।'
- 'मैं याद दिलाना चाहूंगा कि हमारा कोई औपचारिक चार्टर,नियम या कोई दफ्तर नहीं है। इसके बावजूद यह ऐसे देशों का समूह है जो दुनिया के तौर-तरीकों और सहयोग के सभी क्षेत्रों को लेकर एक जैसी सोच से जुड़े हैं। रूस के तौर पर हम ब्रिक्स के तीन मुख्य आधारों नीति व सुरक्षा,अर्थव्यवस्था व वित्त और संस्कृति व मानवीय संपर्कों को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।'
पेस्कोव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा भी एक बेहद अहम पहलू है। रूस ने ब्रिक्स अनाज एक्सचेंज (BRICS Grain Exchange) बनाने की पहल की है। हम इस बारे में संबंधित देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। हमारा मानना है कि यह पहल दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ा योगदान दे सकती है।
पेस्कोव- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संवाद और चर्चा का एक असीमित क्षेत्र है। नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन के दौरान यह एजेंडे में प्रमुखता से शामिल रहेगा,हम इसे बहुत अधिक महत्व देते हैं।
पेस्कोव- रूस परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है और हम दुनिया भर में परमाणु रिएक्टर बनाने में जुड़े हुए हैं।
'हम भारत में एक नए आर्थिक क्षेत्र शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा को आगे बढ़ा रहे हैं। कुडनकुलम परियोजना पर हमारा काम बहुत अच्छा चल रहा है और हम इसमें और अधिक प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं,जिसमें भारत में बनाए जाने वाले एक नए परमाणु संयंत्र पर होने वाली बातचीत भी शामिल है।'
'बड़ी संख्या में भारतीय छात्र रूस में पढ़ाई कर रहे हैं और हमें बेहद खुशी है कि वे हमारे देश में आकर शिक्षा ले रहे हैं।'
#WATCH | On President Putin's upcoming visit to India, Dmitry Peskov, Spokesperson for the President of the Russian Federation, says, "In a couple of days, President Putin will begin his visit to India. He will take part in the BRICS summit, and it will also be a significant time… pic.twitter.com/mP1e9YZAk4
— ANI (@ANI) September 8, 2026
- 8th Sep13:07 ISTबीते 12 साल में कैसे बदली देश की तस्वीर, वडोदरा में पीएम मोदी ने बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी© X/@narendramodi पीएम मोदी ने आज वडोदरा में 35 हजार करोड़ परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम ने जहां वडोदरा के लोगों और उनकी मेहनत की सराहन की तो वहीं विपक्ष पर भी हमलावर रहे। पीएम मोदी की स्पीच की प्रमुख बातें
- आप सभी ने जिस सेवा भाव से वडोदरा शहर में स्वागत अभियान चलाया, मैं हर नागरिक को बधाई देता हूं
- गणेश उत्सव और नवरात्रि पर पूरा ध्यान वडोदरा पर होता है
- गणेश जी के सारे आशीर्वाद वडोदरा पर बरसने वाले हैं
- वडोदरा तो गतिशक्ति यूनिवर्सिटी का शहर है
- आज यहां से फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई हैं
- बीते 12 साल में भारत के काम करने की संस्कृति कैसे बदली है
- फ्रेट कॉरिडोर का विचार 2004 में शुरु हुआ, 2006 में एक विशेष कंपनी बनाई गई, फिर 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रहीं
- फाइलें टेबल पर यात्रा कर रही थीं, फाइलों को भी कोई डेडिकेडेट कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ था
- पहले वाली सरकार 7-8 वर्ष में कॉरिडोर का एक किलोमीटर तक का काम भी नहीं हो पाया था
- मैं वडोदरा के लोगों से सीखकर दिल्ली पहुंचा तो पहुंचते ही गति देने का काम प्रारंभ किया
- 2800 किलोमीटर का ये फ्रेट कॉरिडोर का काम आज पूरा करके दिखाया है
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भरत की जीवनरेखा है जिसमें भारत के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का कायाकल्प कर दिया है
- पहले पैंसेजर ट्रैन मालगाड़ी वाले ट्रैक पर चलती थी। अब स्थिति बदल गई है
- अब पूर्वी और पश्चिमी फ्रेड कॉरिडोर पर 430 से ज्यादा मालगाड़ियां चलती थीं
- पहले की मालगाड़ी 6.50 घंटे में 100 किमी कवर करती थी,अब आधे से भी कम समय में 100 किमी कवर करती हैं
- नाराज फूफा वाले चिल्लाएंगे, ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक वाले कहां जाएंगे
- अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी,आदिवासी क्षेत्र वाले लोग भी इस प्रोजेक्ट की मदद ले रेल से जुड़ेंगे
- पहले की सरकार में 1-2 ट्रेनों की घोषण होती थी, सालभर ढोल पीटते थे, अब सालभर 1 के बाद एक नई ट्रेन चलाई जा रहीं हैं
- 8th Sep12:38 ISTपीएम मोदी वडोदरा क्यों गए हैं?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा दौरे पर हैं, जहां वे ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
- पीएम यहां WDFC के 326 किलोमीटर लंबे तीन खंडों (न्यू साणंद–न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव–न्यू सफाले और न्यू सफाले–न्यू जेएनपीटी) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे ₹20,700 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे।
- पीएम जोबट–टांडा रोड नई रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ₹9,700 करोड़ से अधिक की लागत वाली तीन रेल परियोजनाओं (वडोदरा–रतलाम तीसरी व चौथी लाइन, मियागाम करजन–चोरंदा–मलसर गेज कन्वर्जन और विश्वामित्री–डभोई दोहरीकरण) का भी शिलान्यास करेंगे।
- पीएम के कार्यक्रम में जेन-जी से संवाद भी शामिल है। वडोदरा के एमएस यूनिवर्सिटी पवेलियन मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली बार 'BookMyShow' के माध्यम से डिजिटल क्यूआर-कोड पास जारी किए गए हैं।
- वडोदरा के बाद पीएम मोदी नवसारी जाएंगे और शाम को मुंबई में 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' का उद्घाटन करेंगे।
- 8th Sep11:23 ISTबाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम सम्राट का दौरा, स्थिति सुधरने में लगेंगे 2-3 दिन, बिहार बाढ़ पर बड़े अपडेट्स
बिहार में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार पीड़ितों तक हरसंभव मदद पहुंचा रही है।
➤ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण जिलों में बाढ़ पीड़ितों को खुद खाना परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया
➤ बाढ़ पीड़ितों के लिए वर्तमान में 226 कम्युनिटी किचन संचालित हैं, जिनके जरिए अब तक लगभग 3.75 लाख लोगों को खाना खिलाया जा चुका है
➤लोगों को सुरक्षित निकालने और आवागमन के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 1,602 नावें तैनात की गई हैं
➤आपात स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए संवेदनशील जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 37 टीमें तैनात हैं
➤सीएम सम्राट: गंगा का जलस्तर लगभग 17-18 सेंटीमीटर कम हुआ है और अधिकारी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। फरक्का में रोजाना करीब 15 लाख यूनिट पानी छोड़ा जा रहा है। मुझे विश्वास है कि अगले 2-3 दिनों में स्थिति में सुधार होगा
➤बिहार में गंगा,कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, बागमती जैसी नदियां उफान पर हैं। राज्य के 13 जिलों में लगभग 27 लाख लोगों के प्रभावित होने की बात है।
VIDEO | Bihar: Rising Ganga water floods low-lying areas of Patna; residents forced to take shelter on roads.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/qUH2wTC861 - 8th Sep11:07 ISTदिल्ली में ब्रिक्स से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, देख लीजिए कहां खुला कहां बंद?
देश की राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स का मंच सज रहा है। भारत मंडपम में पांच देशों के दिग्गजों का महाजुटान होने वाला है। भारत-रूस,ब्राजील,चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। ऐसे में ट्रैफिक के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। 11 से 13 सितंबर के बीच की पूरी एडवाइजरी जारी की है।
इन रास्तों से न जाएं
- मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से शांति वन चौक तक)
- भैरों मार्ग
- पुराना किला रोड
- शेरशाह सूरी मार्ग
- मथुरा रोड
- पुराना किला रोड
- तिलक मार्ग
- फिरोजशाह रोड
- भगवान दास रोड
- मंडी हाउस
- बाराखंभा रोड
- टॉल्स्टॉय मार्ग
- जनपथ
- मौलाना आजाद रोड
- मोतीलाल नेहरू मार्ग
- कृष्ण मेनन मार्ग
- तुगलक रोड
- सफदरजंग रोड
- तीन मूर्ति मार्ग
- कौटिल्य मार्ग
- शांति पथ
- तीन मूर्ति
- सरदार पटेल मार्ग
- मदर टेरेसा क्रिसेंट
- पचकुइयां रोड
- गोल चक्कर राम मनोहर लोहिया अस्पताल
- डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग
फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए 11 से 13 सितंबर तक का रूट देखिए
गुरुग्राम से (T- Terminal, NH-National Highway)
T3 / T4 / T2 / T1: NH-48 → राव तुला राम मार्ग → पुराना दिल्ली-गुरुग्राम रोड → UER-II → नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड
द्वारका से
T3 / T4 / T2 / T1: द्वारका सेक्टर 22 → UER-II → आईजीआई एयरपोर्ट
नई दिल्ली एवं दक्षिणी दिल्ली से
T2: रिंग रोड → मोती बाग → राव तुला राम मार्ग → NH-48 → एयरपोर्ट
T3 / T4 / T2 / T1: धौला कुआं → रिंग रोड → राव तुला राम मार्ग → एनएच-48 → एयरपोर्ट
पश्चिमी दिल्ली से
T3 / T4 / T2 / T1: पंजाबी बाग → रिंग रोड → मोती बाग चौक → आरटीआर मार्ग → NH-48 → एयरपोर्ट
उत्तर एवं पूर्वी दिल्ली से
T3 / T4 / T2 / T1: कश्मीरी गेट → रिंग रोड → आजादपुर चौक → पंजाबी बाग → रिंग रोड → राव तुला राम मार्ग → NH-48 → एयरपोर्ट
रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए ये रास्ते
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन:
मार्ग A: अजमेरी गेट साइड से: रिंग रोड → यू-टर्न शांति वन → राजघाट → जेएलएन मार्ग → आसफ अली रोड → अजमेरी गेट।
मार्ग B: नई दिल्ली स्टेशन पहाड़गंज: रानी झांसी रोड → डीबीजी रोड → चेम्सफोर्ड रोड।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन:
मार्ग A: राजघाट → रिंग रोड → यमुना बाजार → युधिष्ठिर सेतु → मोरी गेट → पुल डफरिन।
मार्ग B: रानी झांसी रोड → तीस हजारी → कश्मीरी गेट → मोरी गेट → पुल डफरिन।
डायवर्जन पॉइंट
शांति वन: रिंग रोड से शांति वन चौक की तरफ आने वाले यातायात को गीता कॉलोनी/यमुना ब्रिज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
राजघाट: विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ जाने वाले वाहनों को रिंग रोड बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
आईटीओ: आईटीओ चौक की ओर आने वाले वाहनों को डीडीयू मार्ग, जेएलएन मार्ग और राजघाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कस्तूरबा गांधी मार्ग / फिरोजशाह रोड: कनॉट प्लेस और मंडी हाउस की ओर जाने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक इनर/आउटर सर्कल की तरफ मोड़ा जाएगा।
मदर टेरेसा क्रिसेंट: धौला कुआं और वंदे मातरम मार्ग की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
कौटिल्य मार्ग / शांति पथ: विनय मार्ग एवं सफदरजंग मार्ग की तरफ वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
- 8th Sep08:10 ISTट्रिपल इंजन सरकार है तो फिर कैसा बहाना... दिल्ली सत्य निकेतन हादसे पर बिफरा विपक्ष,अब तक के बड़े अपडेट्स
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पीजी मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार हो चुका है। मामला दिल्ली हाई कोर्ट में है तो वहीं सरकार ने भी 5 एमसीडी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दिल्ली सरकार पर हमलावर हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन हादसों से पहले कोई ऐहतियाती कदम उठाने के बजाय सिर्फ हादसे होने के बाद ही हरकत में आता है। राहुल ने कहा,
'हर बार बीजेपी सरकार का यही शर्मनाक तरीका होता है—हादसे से पहले कोई रोकथाम नहीं,उसके बाद सिर्फ बयानबाजी,कुछ छोटे स्तर के अधिकारियों पर दोष मढ़ना,जबकि असली दोषियों की कोई जवाबदेही तय नहीं होती।''सत्य निकेतन में छात्रों से भरी इमारत का गिरना कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले 4 महीनों में,सैदुलाजाब में इसी तरह के हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और हौज रानी में लगी आग ने 22 लोगों की जान ले ली। हर बार मलबे के नीचे जिंदगियां,सपने और उम्मीदें दब जाती हैं और हर बार कोई ठोस कार्रवाई नदारद रहती है।'
उन्होंने कहा, “और जब आप जवाबदेही मांगते हैं, तो खुद प्रधानमंत्री आप पर 'ब्रेनवॉश नक्सल, चिड़चिड़े अंकल' जैसे अपमानजनक लेबल लगा देते हैं—ताकि सवाल पूछने वाले हर व्यक्ति को शर्मिंदा किया जा सके, बदनाम किया जा सके और चुप कराया जा सके।”
- आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा,
'काम बहुत धीमी गति से चल रहा था। मैं खुद वहां मौजूद था। छात्रों को ईंट-पत्थर हटाने के काम में लगाया जा रहा था। एमसीडी के मजदूर कहां गायब हो गए? क्या एमसीडी विभाग का वजूद ही खत्म हो गया है? लापरवाही का यह पूरा खेल सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि मलबे में दबे बच्चों की खबर को दबाया और टाला जा सके। सरकार में बिल्कुल भी संवेदनशीलता नहीं बची है।'
- दिल्ली पीजी हादसे पर पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार रात महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है,जबकि उसके माता-पिता हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों को देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया था।
- दिल्ली पुलिस ने अर्जी दाखिल कर महेश गुप्ता की पुलिस रिमांड और हरिराम गुप्ता व उर्मिला गुप्ता की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी थी। पुलिस के मुताबिक, इमारत का बिजली कनेक्शन हरिराम गुप्ता के नाम पर था, जबकि उनका बेटा इसकी देखरेख का काम संभाल रहा था। यह संपत्ति हरिराम की पत्नी उर्मिला गुप्ता के नाम पर पंजीकृत थी।








