
नेपाल आपदा के बाद शनिवार को 120 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल पहुंचे। दूसरी तरफ अभी 287 भारतीयों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, रासुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से आज 4 भारतीय नागरिकों को बचाया गया। उनके जल्द ही काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है।
इन लोगों के नाम रिपु कुमार, चनेश्वर नर्जरी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन है। शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल के विश्लेषण में मदद करने के लिए भारत से फोरेंसिक विशेषज्ञों की 6 टीमें काठमांडू पहुंचेंगी। अब तक 88 भारतीयों को बचाया जा चुका है।
नेपाल में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 579 हो गई है। संकट से निपटने के लिए भारत ने ऑपरेशन के तहत अब तक 57.5 टन आपातकालीन राहत सामग्री, बेली ब्रिज, 11 सदस्यीय मेडिकल टीम और टनल रेस्क्यू विशेषज्ञों को काठमांडू भेजा है।
- 29th Aug18:37 ISTबीजेपी के तीन सांसदों से पार्टी हाईकमान नाराज, सज्जन कुमार के घर पहुंते थे सांसद
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के पार्टी के तीन सांसदों के कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के घर जाकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करने पर नाराज़गी जताई। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को पार्टी के एक सूत्र ने PTI को बताया, “बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज इन तीनों सांसदों को बुलाया और सज्जन कुमार के घर जाने पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।” यह घटनाक्रम कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया के दिवंगत कांग्रेस नेता के घर जाकर उनके परिवार से मिलने के बाद हुआ है।
- 29th Aug09:36 ISTचीनी, प्याज की कीमतों के बाद अब सीएनजी का झटका
देशभर में चीनी और प्याज की बढ़ी हुई कीमतों के बीच दिल्ली वालों को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज (शनिवार, 29 अगस्त) सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। IGL की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट के अनुसार, अब नोएडा और गाज़ियाबाद में CNG की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। मेरठ में नई कीमत 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि गुरुग्राम में गाड़ी चलाने वालों को अब 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे।
- 29th Aug08:20 ISTनेपाल आपदा में मरने वालों की संख्या 600 के करीब पहुंची
नेपाल में भोटे कोशी-त्रिशूली आपदा के बाद शुक्रवार शाम तक नेपाल और तिब्बत में कम से कम 584 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2,482 लोग लापता हो गए। इनमें से नेपाल में 579 लोगों की मौत हुई और 1,924 लोग लापता हैं। वहीं, तिब्बत में पांच लोगों की मौत हुई और 558 लोग लापता बताए गए हैं। लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है क्योंकि नेपाल पुलिस के पास लापता लोगों की सूची लंबी है। सुरंगों में तलाशी जारी है और बड़ी संख्या में लोग अलग-थलग पड़े हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाली सेना के 5500 सैनिक राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
- 29th Aug07:29 ISTनेपाल आपदा पर विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट
- 84 लोगों को बचाया गया (21 तमिलनाडु से, जो भारत लौट आए; 63 त्रिशूली-I प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे)
- 149 लोग चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंचे
- लगभग 400 लोग जो चीन में सुरक्षित
- 320 लोग लापता हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है
- 29th Aug07:20 ISTन्यूयॉर्क सिटी में कैसे हुआ मोहन भागवत का स्वागत, देखें वीडियो
#WATCH | US: RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat today paid a visit to 26 2nd Avenue in New York City, where Swami Prabhupada founded the first ISKCON Temple. As part of the visit, he also took part in a food distribution initiative aimed at helping homeless people in the city.… pic.twitter.com/3zWTZvyrmt
— ANI (@ANI) August 29, 2026 - 29th Aug07:09 ISTअब टनल रेस्क्यू की स्पेशल टीम नेपाल भेज रहा भारत
भारत ने नेपाल में टनल रेस्क्यू टीम भेजने का फैसला किया है। वहीं, विदेश मंत्री ने नेपाल में आपदा के बीच सुरक्षित भारत पहुंचे लोगों से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर विदेश मंत्री ने लिखा कि मैंने तमिलनाडु के 21 पर्यटकों के उस समूह का स्वागत किया जिन्हें नेपाल में आई बाढ़ से बचाया गया था। उनके अनुभवों को सीधे सुनकर मैं बहुत भावुक हो गया। मैं इस बचाव अभियान को चलाने के लिए नेपाली सेना और वहां की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं नेपाल में भारतीय दूतावास के उन प्रयासों की सराहना करता हूं जिनकी वजह से उनकी भारत वापसी आसानी से हो सकी।
- 28th Aug17:04 ISTनेपाल में आपदा से सुरक्षित बचकर लौटे भारतीय, देखें कैसा था रिएक्शन
Moving to hear experiences of rescued pilgrims. pic.twitter.com/bg9tSofA1H
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 28, 2026 - 28th Aug16:59 ISTउम्मीद और अनहोनी के खौफ के बीच अपनों को ढूंढ रही आंखें
नेपाल में आपदा के बाद लोग उम्मीद और अनहोनी के डर के बीच अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, भोटेकोशी बाढ़ के बाद अलग-अलग जिलों के कम से कम 910 लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनके परिवार वाले उन्हें ढूंढने के लिए भोटेकोशी के निचले किनारों और काठमांडू के अलग-अलग अस्पतालों में भटक रहे हैं। हजारों रिश्तेदार सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील कर रहे हैं। रासुवा की 29 साल की बिस्कला तमांग गुरुवार को नुवाकोट के बटार में नेपाल आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के मेन गेट के बाहर मिलीं। उत्तरगया रूरल म्युनिसिपैलिटी के उनके पति सोम बहादुर घाले बुधवार से संपर्क में नहीं हैं। सोम बहादुर चीन से इंपोर्ट हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लेने के लिए रासुवा कस्टम ऑफिस गए थे। बिस्कला ने रुंधे गले से कहा, “वह तिमुरे में दोस्तों के साथ रह रहे थे, और बुधवार सुबह से उनके संपर्क नहीं हो पाया है।
- 28th Aug15:01 ISTनेपाल में आपदा के बाद कैसे हैं हालात, नेपाली सेना के प्रवक्ता ने दी जानकारी
नेपाल में आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य को लेकर नेपाली सेना की तरफ कई अहम जानकारी मिली है। नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत ने फोन पर स्पेशल इंटरव्यू में बताया कि सेना ने शुक्रवार को सबसे अधिक प्रभावित इलाकों से 617 लोगों को बचाया है। इनमें से 222 महिलाएं और 366 पुरुष हैं। विदेशी नागरिकों की बात करें तो, 30 विदेशी नागरिकों को भी बचाया गया है। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों की कुल संख्या 617 है। यह दोपहर 2 बजे तक का अपडेट है। इनमें से 30 विदेशी नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों में23 भारतीय, चार जर्मन, एक ओमानी और दो चीनी नागरिक शामिल हैं।
- 28th Aug14:57 ISTचीन के अलर्ट पर नेपाल ने रोका राहत कार्य: नेपाली पुलिस
चीन की तरफ से नेपाल को बाढ़ का अलर्ट दिया गया है। चीन ने बॉर्डर की तरफ से आने वाले पानी को लेकर जानकारी दी है। इस बारे में नेपाल पुलिस के अधिकारी पी. चौधरी ने कहा, 'हमें सूचना मिली है कि चीन की सीमा की तरफ से आने वाले पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। इसलिए, सभी लोगों के लिए सुरक्षित जगहों पर जाने और अपनी जान बचाने के लिए आम चेतावनी जारी की गई है। हां, बचाव कार्य कुछ समय के लिए रोक दिए गए हैं।




