दिल्ली में ब्रिक्स समिट से पहले SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी
नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में कई गांव बह गए। बाढ़ की वजह से 160 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 105 भारतीय समेत हजारों लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ के कारण बिहार के सीमावर्ती 10 जिलों में भी चेतावनी जारी की गई है।
भारत
दिल्ली में ब्रिक्स समिट से पहले SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सितंबर में होने जा रहे ब्रिक्स समिट से पहले 29-30 अगस्त को द्विपक्षीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान और किर्गिज रिपब्लिक की यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी  31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक 26वें SCO शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिज रिपब्लिक की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर 29-30 अगस्त 2026 को ताशकंद की सरकारी यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे।

दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और आगे की राह के लिए एजेंडा तय करेंगे। वे 'विकसित भारत 2047' और 'उज्बेकिस्तान-2030' के साझा विकास विजन को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री के ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने की भी उम्मीद है।

इसके बाद ताशकंद से, प्रधानमंत्री 31 अगस्त – 1 सितंबर 2026 को 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक जाएंगे। भारत को किर्गिज रिपब्लिक के राष्ट्रपति सादिर झापारोव ने निमंत्रण दिया था। यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। भारत 2017 से SCO का फुल टाइम मेंबर रहा है। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी SCO के प्लेटफॉर्म से इस मंच पर सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर के प्रति भारत की प्राथमिकताओं को हाइलाइट करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान SCO नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। वे मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने वाले छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

  • नेपाल आपदा के बाद 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने कहा-21 लोगों को बचाया गया

    नेपाल में आपदा पर पहली बार भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रतिक्रिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल में आई आपदा के बाद 288 भारतीय नागरिक लापता है। इसमें 73 भारतीय नागरिक ऐसे हैं जो त्रिशूली वन पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। काठमांडू में एंबेसी प्रोजेक्ट हेड से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अभी वहां से लोगों से संपर्क करने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने कहा कि 73 लोगों का पहला ग्रुप जो त्रिशूली वन में काम कर रहा था, इसके बाद दो 37 और 49 लोगों का दो नागरिक तमिलनाडु से है, कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दो ट्रेवल एजेंटके जरिये गए थे।

    इसके अलावा पश्चिम बंगाल का भी एक ग्रुप गया था। 61 लोगों का एक अन्य ग्रुप अन्य राज्यों से गया था। इसके अलावा 31 लोगों का एक ग्रुप केरल से गया था। विदेश मंत्रालय लापता लोगों से संपर्क के लिए नेपाल प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा कि 21 नागरिकों को बचाया गया है। ये सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से सभी 21 लोगों कि डिटेल जानकारी दी गई। प्रवक्ता ने कहा कि चीन की तरफ से भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए 200 भारतीय वहां चीन में ही हैं।

  • ईरान ने अनोखे अंदाज में दिया अमेरिका को जवाब, देखें वीडियो

  • नेपाल में अचानक आई बाढ़ में 270 मौतों की पुष्टि
    • मौतें: 270
    • लापता: 826
    • बचाए गए: 63
    • घायल: 66
    • लापता भारतीय: 288
    • बचाए गए भारतीय: 21
    • भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री: 47.5 टन 
  • नेपाल आपदा में बचाए गए लोगों की पूरी लिस्ट

  • नेपाल में क्यों आई तबाही वाली बाढ़?

    यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बुधवार देर शाम साफ़ किया कि नेपाल में बुधवार सुबह आई जानलेवा अचानक बाढ़ की वजह भूकंप नहीं, बल्कि ज़मीन खिसकना (लैंडस्लाइड) थी। एजेंसी ने कहा कि जिस हलचल को शुरू में भूकंप बताया गया था, वह असल में ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहने की घटना थी। इस वजह से आगे के इलाकों में भारी तबाही हुई।

    गुरुवार को USGS ने बताया कि नेपाल-चीन बॉर्डर पर काठमांडू के उत्तर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, बाद में एजेंसी ने साफ किया कि जिस घटना को शुरू में भूकंप बताया गया था, वह असल में ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहने की घटना थी। कोई भूकंप नहीं आया था।” प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों की शुरुआती स्टडी से पता चला कि बर्फ़ और चट्टानों के खिसकने से ल्हेंडे नदी में मलबे वाली बाढ़ आ गई थी; यह जगह नेपाल-चीन के रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) उत्तर-पूर्व में है।

  • ईरान में ट्रंप के पोस्टर के जरिये अमेरिका को संदेश

  • ओलंपिक में कैसे बेहतर होगा भारत का प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बताया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन तभी बेहतर हो सकता है जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए जिनमें उसने पहले हिस्सा नहीं लिया है। 'खेलो इंडिया डायलॉग' के लिए अलग-अलग जगहों पर जमा हुए सैकड़ों खिलाड़ियों, छात्रों और वॉलंटियर्स को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि खेलों को लेकर उनका नजरिया सिर्फ़ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे खेलों को राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाना चाहते हैं। मोदी ने कहा, “ओलंपिक में कई तरह के खेल होते हैं... भारतीय टीमें उनमें से आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेतीं।” उन्होंने इसे “कड़वा सच” बताया।

  • भारत की तरफ से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा C-17 ग्लोबमास्टर

    भारत ने नेपाल के लिए 37.5 टन HADR सामान, दवाइयां और खाने के पैकेट लेकर दूसरी फ्लाइट भेजी है। IAF ग्रुप कैप्टन जय गणेश ने कहा कि मैं इस बेस पर ऑपरेशन का काम देखता हूं। मैं चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर हूँ। जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे पड़ोसी देश में अचानक बाढ़ आ गई है, हमें नेपाल तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए बहुत कम समय में तैयार होने का आदेश मिला। इसलिए, सबसे पहले, कल रात लगभग 8:30 बजे पहला विमान रवाना हुआ। हमें दोपहर में आदेश मिला और उसके बाद, हमने राहत सामग्री नेपाल पहुंचाने के लिए NDRF और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल बिठाया। पहले विमान में लगभग 10 टन राहत सामग्री थी, जिसमें NDRF और विदेश मंत्रालय का लगभग साढ़े 7 टन सामान शामिल था। साथ ही, विदेश मंत्रालय की ओर से लगभग ढाई टन दवाइयां और अन्य ज़रूरी चीज़ें भी थीं। और हम सबसे पहले पहुँचने वाले थे; हम कल रात लगभग 10:25 बजे काठमांडू पहुंचे। आप मेरे पीछे C-17 ग्लोबमास्टर देख सकते हैं।

  • नेपाल आपदा:पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर के 6 लोग लापता

    नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बीच पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर शहर के छह यात्री लापता हैं। इन लोगों के परिवारवालों ने खोजने के लिए तुरंत मदद मांग रहे हैं। लापता अरिंदम गांगुली की दोस्त सुजाता बनर्जी ने कहा कि मौसुमी गांगुली और अरिंदम गांगुली एक ट्रैवल ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। कल से हमारी उनसे बात नहीं हो पाई है। हमने ट्रैवल एजेंसी को भी फ़ोन किया था, और उन्होंने बताया कि कल रात और आज सुबह भी उनकी उनसे बात हुई थी... वे हमें पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं, और हम बहुत परेशान और चिंतित हैं। अरिंदम गांगुली मेरे पति के दोस्त हैं, मौसुमी गांगुली मेरी दोस्त हैं, और अंकिता गांगुली, जो बेंगलुरु में रहती हैं, मेरी बेटी की दोस्त हैं।

  • सैलाब पर नेपाली प्रधानमंत्री
    Quote
    उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से स्याब्रुबेसी समेत कई बस्तियों और बाज़ार वाले इलाकों को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद सरकार ने बचाव और राहत कार्यों के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को काम पर लगा दिया है। प्रभावित इलाकों में नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को तैनात किया गया है और दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त जवान भेजे जा रहे हैं।
    बालेन शाह
    बालेन शाह
    प्रधानमंत्री, नेपाल

ताज़ा ख़बरें