जलीं गाड़ियां, आंसू और यादें: एक साल बाद Gen-Z आंदोलन को ऐसे याद कर रहा नेपाल
नेपाल में एक साल पहले भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर हजारों युवा उतरे थे। इस विरोध प्रदर्शन को 8 सितंबर को एक साल पूरा हुआ। ऐसे में पड़ोसी देश में इस विरोध के एक साल बाद याद किया गया। इस मौके पर वहां की पुरानी फेडरल संसद की इमारत को खोला गया। यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान जली हुई कारों को संभाल कर रखा गया है।












