मंदिरों, घरों से लेकर घाट तक... यूपी में गंगा-यमुना में बढ़ा पानी तो हुआ ये हाल
यूपी के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इससे प्रयागराज के कई घाट डूब गए हैं, जबकि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी बढ़ा रहा है। इलाके में 29 बाढ़ राहत कैंप बनाए गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी इस बारे में वाराणसी के डीएम से बातचीत कर चुके हैं।










