दिल्ली में ब्रिक्स समिट से पहले राजधानी को सजाया जा रहा है। इससे पहले साल 2012 में भी दिल्ली को सजाया गया था।|RT
पहली बार 2012 दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आयोजन किया गया था। उस समय नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली पुलिस का प्राथमिक फोकस सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, तीन मूर्ति और मानसिंह रोड पर था।|Gettyimages.ru
साल 2012 में समिट से पहले शहर को सुंदर बनाने के मकसद से NDMC ने शांति पथ पर फूलों से बनी एक मूर्ति लगाई थी।|RT
चौथा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 29 मार्च 2012 को भारत के नई दिल्ली में "वैश्विक स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए ब्रिक्स साझेदारी" विषय के तहत आयोजित किया गया था।|RT
BRICS समिट 2026 के लिए दिल्ली में विशेष रूप से लुटियंस जोन को सजाया जा रहा है। समिट से पहले एनडीएमसी एरिया में सड़क किनारे पौधों की छंटाई का काम जारी है।|Free
दिल्ली को सुंदर बनाने की योजना के तहत, 41 मुख्य सड़कों की पहचान की गई है। बागवानी योजना में लैंडस्केपिंग, मौसमी फूलों के पौधे लगाना, खाली पड़ी जगहों पर हरियाली करना, ग्रीन कॉरिडोर की देखभाल, झाड़ियों की छंटाई और फूलों वाले बोर्ड और सजावटी प्लांटर लगाना शामिल है।|Free
इस बार भी दिल्ली के लुटियंस जोन में पार्कों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।|Free