नेपाल के सैलाब में खो गए अपने, कलेजे पर पत्थर रख पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ ने सैकड़ों हंसते-खेलते परिवारों को एक झटके में उजाड़ दिया। अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 5 हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, अपनों के जिंदा लौटने की आस भी धीरे-धीरे टूटती जा रही है। गम और मजबूरी का आलम ये है कि उम्मीद का दामन छोड़ चुके कई लोग पुतलों को अपने लापता परिजनों का प्रतीक मानकर अंतिम संस्कार करने पर मजबूर हैं। 

ताज़ा ख़बरें