दोस्ती की 3 अनूठी तस्वीरें... रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की 'कार डिप्लोमेसी'
बिश्केक में आयोजित SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्मजोशी कई मौकों पर साफ नजर आई। सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद, जिस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा, वो थी दोनों की ‘कार डिप्लोमेसी’। इस तस्वीर ने एक बार फिर से दिखा दिया कि ये दोस्ती इतनी खास क्यों है।








