1 सितंबर की तारीख आते ही देश में काफी कुछ बदल गया है। मुंबई में दूध के साथ पीएनजी-सीएनजी के दाम बढ़ गए तो वहीं एयर टर्बाइन फ्यूल, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सहित और कई बदलाव हुए। आइए बारी-बारी से आपको सब बताते हैं।|Free
देश में एक बार फिर एलपीजी के दाम बढ़ गए। गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर 2747.50 रुपये, नोएडा में 2,747.50 और मुंबई में 2,701 रुपये बिकेगा।|Free
आज से हवाई यात्रा की लागत बढ़ गई है। घरेलू एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन की कीमतों में ₹6.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब नई कीमत ₹115.00 से बढ़कर ₹121.28 प्रति लीटर हो गई है। ईंधन के दाम बढ़ने के बाद हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव है।|Free
मुंबई में आज से दूध की कीमतें भी बढ़ गई हैं। आज से तबेला वाला ताजा दूध 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दूध उत्पादकों ने पहले ही इसपर संकेत दे दिए थे और आज से नई कीमतें लागू हो गई हैं।|Free
मुंबई में दूध के साथ सीएनजी-पीएनजी भी महंगी हो गई है। CNG-PNG के दाम 1 से 2 रुपये तक बढ़ गए हैं। मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में CNG की नई कीमत अब 88 रुपये प्रति किलो हो गई है। MGL ने इसके पीछे मिडिल ईस्ट संकट को जिम्मेदार बताया है।|Free
टाटा और हुंडई की कारों की कीमतें आज से बढ़ गई हैं। दोनों प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 सितंबर से अपनी सभी गाड़ियों के अलग-अलग मॉडल और अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।|Free
इनकम टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर है। आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त पार होने के बाद अब करदाताओं को लेट फीस देनी पड़ेगी। 31 अगस्त की डेडलाइन चूकने के बाद अब 1 सितंबर से धारा 139(4) के तहत लेट फीस के साथ बिलेटेड ITR फाइल कर सकते हैं.|Free