किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन चल रहा है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हो रहे हैं जहां से दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में दोनों गर्मजोशी से गले मिलते दिख रहे हैं।|Free
यह तस्वीर एससीओ मीटिंग से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के मुलाकात की है। दोनों नेता गर्मजोशी से हाथ मिला रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन के चेहरे की स्वाभाविक मुस्कान दोनों के बीच की मजबूत दोस्ती को दिखाती है।|Free
द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर बिश्केक एरिना पहुंचे, जहां VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स का उद्घाटन समारोह हो रहा था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर मोदी-पुतिन की 'कार डिप्लोमेसी' की चर्चा हो रही है।|Free
मंगलवार को एससीओ की बैठक से पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से एक साथ हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया। तीनों वर्ल्ड लीडर्स की यह तस्वीर बेहद पावरफुल मानी जा रही है।|Free