
अमेरिका में एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग का कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग से अफेयर हनीट्रैप और स्पाई का कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी कई चीनी जासूसों ने अमेरिका में सालों-साल तक जासूसी की, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों को शुरू में भनक तक नहीं लगने दी। हालांकि बाद में ये चीनी जासूस पकड़े गए और उनको सख्त सजा हुई।
आइये आपको कुछ ऐसे चीनी जासूसों और उनके काम करने के तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी गतिविधियों को जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आपको यह भी बताएंगे कि अंततः ये चीनी जासूस कैसे पकड़े गए?
केस 1: लैरी वू-ताई चिन, ऐसा चीनी जासूस...जिसने अमेरिकी सेना और CIA में 30 साल तक काम किया
चीन में जन्मे लैरी वू-ताई चिन ऐसे चीनी जासूस थे, जिन्होंने अमेरिकी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी CIA में 30 साल तक काम किया, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों को तब तक इसकी भनक तक नहीं लगने दी। वे 1940 के दशक से ही बतौर चीनी जासूस काम कर रहे थे।
उन्होंने कोरिया युद्ध से लेकर निक्सन-चीन संबंधों तक के संवेदनशील दस्तावेज चीन को सौंपे। 1985 में चीनी खुफिया अधिकारी यू कियांगशेंग के अमेरिका भागने के बाद उनका पर्दाफाश हो गया। इसके बाद नवंबर 1985 में चिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फरवरी 1986 में दोषी ठहराए गए, लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले ही उन्होंने जेल में सुसाइड कर लिया।
अमेरिका के खुफिया एनजीओ 'प्रोपब्लिका' के संपादक स्टीफन एंगेलबर्ग लिखते हैं कि वह 1985 से जासूसी केसों को कवर करते थे, लेकिन चिन की जासूसी का उनके मन पर गहरा असर पड़ा था, जो किसी जासूसी उपन्यास के मोड़ जैसा लगता है। लैरी वू-ताई चिन सीआईए के सेवानिवृत्त विश्लेषक थे। वे एजेंसी के एक गुमनाम कोने 'फॉरेन ब्रॉडकास्ट इंफॉर्मेशन सर्विस' (FBIS) में काम करते थे।
चिन का भंडाफोड़ एक भगोड़े ने किया था। उनकी कहानी बताती है कि चीन की खुफिया एजेंसियां कितनी लंबी योजना बनाकर काम करती हैं। बीजिंग में जन्मे चिन को कॉलेज के दिनों में ही चीनी सरकार ने जासूस के रूप में भर्ती कर लिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब वे चीन में अमेरिकी सेना के संपर्क कार्यालय में अनुवादक बने, तभी से उन्होंने अमेरिका की जासूसी शुरू कर दी थी।
कोरियाई युद्ध के दौरान उन्होंने सेना के दुभाषिए के रूप में काम किया; वे चीन को जानकारियां भेजते थे और पकड़े गए चीनी सैनिकों की बातों का जानबूझकर अमेरिकी पूछताछकर्ताओं के सामने गलत अनुवाद करते थे। बाद में वे सीआईए में शामिल हो गए और एजेंसी के दस्तावेजों से जानकारी लीक की, जिससे चीनी नेता माओत्से तुंग को अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ बातचीत में मदद मिली। लैरी वू-ताई चिन को एक जिद्दी हिम्मती चीनी जासूसों में गिना जाता है।
केस 2: चीनी जासूस यानजुन शू, जिसने अमेरिकी विमानन कंपनियों में सेंध लगाई
अमेरिका चीन के यानजुन शू को सबसे खतरनाक जासूसों में से एक मानता है, जिसने अमेरिकी विमानन कंपनियों में न सिर्फ सेंध लगाई, बल्कि उनकी महत्वपूर्ण तकनीकियों को चोरी कर लिया। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के अनुसार साल 2013 से इस चीनी जासूस ने अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनियों की तकनीक चोरी शुरू की। उसने अमेरिका के जीई एविएशन' (GE Aviation) की उस गुप्त तकनीक को भी चुरा लिया, जिसे हासिल करना दुनिया के लिए लगभग अभेद्य माना जाता था। मगर शू ने कंपनी के अनूठे कंपोजिट एयरक्राफ्ट इंजन फैन मॉड्यूल को चुराने के लिए हैरतअंगेज साजिश की।
उसने कई फर्जी नामों, फर्जी कंपनियों और विश्वविद्यालयों में लेक्चर व प्रजेंटेशन के बहाने अमेरिकी कर्मचारियों को चीन बुलाने लगा। इसके लिए वह अमेरिकी विशेषज्ञों के चीन आने-जाने के खर्च से लेकर उनको इसका स्टाइपेंड (शानदार भत्ता) भी दिलवाता था। एफबीआई के अनुसार शु ने इसके लिए कई अमेरिकी कर्मचारियों को भर्ती किया।
शु 2003 से ही एक पेशेवर चीनी खुफिया अधिकारी था। वह प्रमोट होकर चीन की खुफिया और सुरक्षा एजेंसी 'चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय' (MSS) में डिप्टी डिविजन डायरेक्टर के पद तक पहुंचा था। मार्च 2017 में उसने सिंसिनाटी में जीई एविएशन के एक कर्मचारी को चीन के एक विश्वविद्यालय में रिपोर्ट देने के लिए आमंत्रित किया था। जहां उसकी मुलाकात शु से करवाई गई। शु और अन्य लोगों ने कर्मचारी के यात्रा खर्च और भत्ते (स्टाइपेंड) का भुगतान किया।
जनवरी 2018 में, शु ने कर्मचारी से “सिस्टम स्पेशिफिकेशन, डिजाइन प्रक्रिया” की जानकारी मांगी और एफबीआई के साथ काम कर रहे जीई एविएशन के सहयोग से कर्मचारी ने कंपनी की ओर से दो पन्नों का दस्तावेज ईमेल किया, जिसमें गोपनीय जानकारी को साझा करने के खिलाफ चेतावनी का लेबल लगा था। इसकी खबर एफबीआई को हो गई। बाद में एफबीआई एजेंट कर्मचारी के तौर पर शू से बात करने लगे।
शू ने 1 अप्रैल 2018 को नकद राशि और तस्वीरों के साथ उस कर्मचारी को बेल्जियम में मिलने बुलाया। मगर कर्मचारी की जगह पहुंचे एफबीआई एजेंटों ने शू को वहीं गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी अदालत ने उसे विभिन्न आरोपों में 2022 में 20 साल की सख्त सजा सुनाई।
केस 3: लिरेन 'रायन' लाई और युआंसे चेन
कैलिफोर्निया की अमेरिकी अदालत ने 40 साल के चीनी जासूस लिरेन 'रायन' लाई और 39 साल के दूसरे स्पाई युआंसे चेन को अक्टूबर 2026 में 30 महीने जेल की सजा दी है। उनको चीन के सरकारी के एजेंट के रूप में साजिश रचने समेत कई अमेरिकी सैन्य कर्मियों को निशाना बनाने जैसे अन्य आरोपों में दोषी पाया गया था।
एफबीआई के अनुसार ये चीनी एजेंट अमेरिका में गुप्त खुफिया गतिविधियां चला रहे थे, जिनमें जानकारी के बदले गुप्त रूप से “डेड ड्रॉप” यानी बिना आमने-सामने मिले पैसे छोड़ कर नकद रकम दिया करते थे। वह अमेरिकी सेना के जवानों और सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटाने से लेकर अमेरिकी सेना के भीतर संभावित जासूसों की भर्ती में मदद करते थे। सभी जानकारियां वह चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय को दिया करते थे।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, लाई और चेन मई 2021 से चीनी सरकार की खुफिया एजेंसी MSS के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने कैलिफ़ोर्निया के एक मनोरंजन केंद्र के लॉकर में नकद पैसों से भरा एक बैग रखवाया था। 2022 की शुरुआत में, चेन ने लाई और एमएसएस खुफिया अधिकारियों के निर्देश पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों और कर्मियों के बारे में जानकारी जुटाई। फोटो और वीडियो भी बनाए। इसके बाद लाई और चेन कई बार अमेरिका आए।
MSS के काम को पूरा करने के लिए लाई अप्रैल 2025 में फिर अमेरिका आया। अगले महीने, एमएसएस ने उसे अपनी खुफिया गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए लगभग $20,000 के एक और गुप्त नकद भुगतान को अंजाम देने के लिए फीनिक्स जाने का निर्देश दिया। 27 जून 2025 को एफबीआई के एक कोऑर्डिनेटेड काउंटर-इंटेलिजेंस और कानून प्रवर्तन अभियान के दौरान लाई और चेन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दोनों ने अमेरिकी अदालत में अपना दोष कुबूल कर लिया।
चीनी जासूस एलिस के जाल में कैसे फंसे जेन्सन?
अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग के चीनी महिला जासूस के हनीट्रैप में फंसने की जांच शुरू हो गई है। कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दर्ज शिकायत के अनुसार, एनवीडिया और हुआंग ने ऐलिस हुआंग नाम की महिला के साथ सीईओ के कथित अफेयर के मामले में शेयरधारकों को अंधेरे में रखा। ऐलिस हुआंग सिंगापुर स्थित 'मेगास्पीड' कंपनी की पूर्व अधिकारी हैं और जेन्सन हुआंग से उनका कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।
Jensen Huang Admits Affair With Suspected Chinese Spy. Beijing Has Run This Play for Decades. Less than two weeks ago, Jensen Huang called his dealings with Alice Huang "completely normal and not unusual." On Sunday, the head of the world's most valuable company told his staff, "I was unfaithful to my wife." Anyone who has studied Beijing's playbook should be appalled and not remotely surprised. His note never names her. The New York Times reports he told Nvidia's board the woman was Alice Huang (no relation), a former Chinese television reporter turned senior executive at Megaspeed, a Singapore data center firm and major Nvidia customer. American intelligence believes China's Ministry of State Security (MSS), the main civilian spy service of the Chinese Communist Party (CCP), recruited her to gather information on him. A government memo overseen by Secretary of State Marco Rubio reached policymakers last spring and described the romance. The reported objective was the prize of this century: details on American artificial intelligence chips, and possibly a push to get Nvidia's most advanced semiconductors into China. Huang has long pressed Washington to loosen chip limits on China, arguing they speed Beijing's own development. Nothing public shows she shaped those views. The MSS would still struggle to find a better-placed man to get close to. Alice Huang faces no publicly reported charges and has not answered reporters. Megaspeed denies breaking export rules. Nvidia's board says it has "no reason to believe" secrets or national security were compromised, an assurance issued the same day it announced its investigation. So far, no public evidence shows the MSS ordered the romance. But Chinese intelligence has never needed to stage an affair to make use of one. A leaked document from Britain's Security Service (MI5), prepared in 2008, warned hundreds of companies that Chinese services "exploit vulnerabilities such as sexual relationships" to force cooperation. Japan buried a man over it. In May 2004, the officer running encrypted communications at its Shanghai consulate killed himself, leaving notes that described blackmail over his relationship with a karaoke hostess. Tokyo blamed threats and intimidation by Chinese intelligence officers. Beijing blamed work stress. Taiwan lost a general. Maj. Gen. Lo Hsien-che fell into what the Control Yuan, Taiwan's government watchdog, called a sex trap set by Chinese agents while posted in Thailand. He spied for seven years, collecting top performance scores along the way, and drew a life sentence. Beijing's response to the Huang reporting arrived on schedule: "groundless speculation." Yet the MSS knows this craft well enough to teach it. On May 10, it warned Chinese personnel holding state secrets to beware the sudden approach of a "perfect" admirer. In the ministry's telling, the seducer works for foreigners. Chinese Americans have paid dearly for careless spy accusations, so aim this one where it belongs: at the MSS and the CCP that commands it. Three House committee chairmen have asked Huang to a closed-door briefing on November 18. They should start with what he told her about chips, customers and Washington. Then they should ask whether the MSS has tried this on other American chip executives. ACI — Aric Chen | Insights
— Aric Chen (@aricchen) November 9, 2026
मुकदमे में दावा किया गया है कि दोनों पक्षों ने यह बात छिपाई कि इस मामले से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं, जिससे चिप बनाने वाली इस कंपनी की साख और व्यापारिक संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। बीते रविवार को जेन्सन हुआंग ने यह स्वीकार कर लिया कि वे अपनी पत्नी के प्रति “वफादार नहीं रहे”, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया जिसके साथ उनका अफेयर था।
रविवार को एनवीडिया ने घोषणा की कि वह इन रिपोर्टों की स्वतंत्र जांच करा रही है कि हुआंग “किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के निशाने पर” थे या नहीं। इस खबर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में 4.3% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे एनवीडिया की मार्केट वैल्यू लगभग $190 बिलियन घट गई। अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के ठीक पांच मिनट बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया था।
एनवीडिया के सीईओ और चीनी जासूस पर सामने आया AI वीडियो
एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग की कथित ‘चीनी जासूस’ से हुई ‘अनजान मुलाकात’ का एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सबकुछ फिल्मी अंदाज जैसा है। रास्ते में गुजरते हुए अचानक एलिस की जेन्सन हुआंग से टक्कर हो जाती है। हुआंग एलिस को उठाते हैं, इसके बाद वह चली जाती हैं। मगर एलिस का पर्स छूट जाता है, जो एनवीडिया के सीईओ को मिलता है। बाद में सीआई हुआंग एलिस को बुलाकर अपने केबिन में उनका पर्स लौटाते हैं, इसी दौरान एलिस जेन्सन हुआंग से प्यार कर बैठती हैं। बाद में वह चीन को फाइलें भेजने में देरी करती हैं, जिसके लिए उनको फटकार सुननी पड़ती है। इसी बीच इनका राज सामने आ जाता है और एलिस को भागना पड़ता है।
AI-GENERATED TRAILER IMAGINES how Jensen Huang 'ACCIDENTALLY MET' alleged 'CHINESE SPY' She ACCIDENTALLY FALLS IN LOVE with NVIDIA CEO — delays 'SENDING FILES' & ultimately gets COMPROMISED — FORCING HER to FLEE as she BREAKS DOWN IN TEARS HUANG'S HONEYPOT — Streaming NOW https://t.co/W2YpbGaBKR
— RTVisual (@RT_Visual_on_X) November 11, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया एफबीआई जांच का आदेश
सोमवार को ट्रंप ने कहा कि एफबीआई हुआंग के अफेयर की जांच कर रही है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि एनवीडिया के सीईओ को ज्यादा चिंता करने की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एनवीडिया के सीईओ से बात की उन्होंने मुझसे कहा कि उनको बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह महिला एक जासूस थी।”
📹 Trump: "I asked [Jensen Huang] that question, 'Did you have any idea she was a spy?' He said 'I had no idea she was a spy,' and I really believe him." He later told reporters that the FBI was investigating into the Nvidia boss' affair with Alice Huang. https://t.co/ClTEGAUqbe
— RT_India (@RT_India_news) November 10, 2026
हुआंग ने एनवीडिया की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक खुले पत्र में लिखा: “मैं इस जांच का समर्थन करता हूं और पूरी तरह से सहयोग करूंगा। मुझे अपने देश और अपनी कंपनी से प्यार है। मैं एनवीडिया की रक्षा करने और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”







