
- अमेरिका में हवाई सेवाएं तीसरे दिन भी प्रभावित: अमेरिका में हवाई सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित रहीं। रविवार को 5,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं या देरी से चलीं। हालांकि, परिवहन मंत्री सीन डफी ने उम्मीद जताई कि सोमवार तक उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
- होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में धमाके: IRGC के मुताबिक, रविवार को होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों में जोरदार धमाके हुए।
- इजरायल में क्या चल रहा है: इजरायल में 4 नवंबर के बाद भी तय नहीं हो पाया कि वहां किसकी सरकार बनने वाली है। नेतन्याहू और गादी आइजनकोट के बीच बयानबाजी फिर तेज हो गई है।
- दिल्ली में नहीं सुधर रही हवा की क्वॉलिटी: दिल्ली में हवा का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में AQI बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में है। सुबह 7 बजे के अनुसार, आईआईटी दिल्ली में 425, नरेला में 414, पूसा में 402, नोएडा में 313, गुरुग्राम में 324 और फरीदाबाद में 311 AQI है।
- टी-20 के बाद भारत ने वनडे सीरीज भी जीती: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरे पर विजयी अभियान जारी है। टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है।
- 15th Nov22:46 ISTअमेरिका में हवाई सेवाएं तीसरे दिन भी प्रभावित
अमेरिका में हवाई सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित रहीं। रविवार को 5,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं या देरी से चलीं। हालांकि, परिवहन मंत्री सीन डफी ने उम्मीद जताई कि सोमवार तक उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, रविवार को देशभर में 1,600 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जबकि करीब 3,600 उड़ानों में देरी हुई। इससे पहले शनिवार को 6,400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और 8,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई थी।
सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण देशभर में उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी। इसके बाद से एयरलाइंस अपना शेड्यूल सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं।
- 15th Nov22:24 ISTICC ने 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर किया जारी, भारत में 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2035 तक होने वाले पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर तय कर दिया है। इसके मुताबिक, भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। वहीं, 2031 में भारत और बांग्लादेश मिलकर वनडे वर्ल्ड कप आयोजित करेंगे।
ICC बोर्ड ने इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक के बाद इन टूर्नामेंट की तारीखों और आयोजन की अवधि को मंजूरी दी। इसमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का कार्यक्रम शामिल है।
भारत में होने वाली 2029 चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके बाद 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक होगा।
A long-term calendar takes shape as the ICC announces major men’s tournament windows through 2035. More ➡️ https://t.co/MQ3C04Rp1t https://t.co/ZwsOK1eDqt
— ICC (@ICC) November 15, 20262035 तक कब और कहां होंगे बड़े टूर्नामेंट?
अगला टी20 वर्ल्ड कप 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे। 2032 और 2034 के टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देशों का फैसला अभी नहीं हुआ है।
वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के बाद यह आयोजन भारतीय उपमहाद्वीप लौटेगा। 2031 में भारत और बांग्लादेश इसकी मेजबानी करेंगे। 2035 का वनडे वर्ल्ड कप भी अक्टूबर-नवंबर में होगा, लेकिन उसके मेजबान देश का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हर दो साल में जून में आयोजित होता रहेगा। 2029 और 2031 के फाइनल इंग्लैंड में खेले जाएंगे। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान देशों का ऐलान होना बाकी है।
चैंपियंस ट्रॉफी का अगला आयोजन 2029 में भारत में होगा। इसके बाद 2033 में भी यह टूर्नामेंट अक्टूबर में खेला जाएगा। हालांकि, 2033 के आयोजन स्थल की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
फिलहाल किसके पास कौन-सा खिताब?
मौजूदा चैंपियन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पास वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है। दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन है। वहीं, भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी, दोनों के खिताब हैं।
- 15th Nov20:45 ISTजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को मीर बाजार के पास संयुक्त सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया।
यह अभियान CRPF जवानों पर गोलीबारी करने वाले हमलावरों की तलाश में चलाया जा रहा है। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी ली जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सुजीत कुमार भी अभियान की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद थे।
- 15th Nov19:30 ISTहोर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगों से टकराए दो तेल टैंकरों में धमाके: ईरान
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रविवार को होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकरा गए। इससे दोनों में जोरदार धमाके हुए।
IRGC के मुताबिक, दोनों टैंकरों ने अमेरिकी सेना की मदद से अपनी पहचान और लोकेशन बताने वाले सिस्टम बंद कर दिए थे। वे तय और सुरक्षित रास्तों के बजाय दूसरे रास्तों से छिपकर गुजरने की कोशिश कर रहे थे।
IRGC की नौसेना ने बताया कि इनमें से एक सुपरटैंकर में 20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल भरा था। धमाके के बाद उसमें भीषण आग लग गई और वह फारस की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में डूब गया।
- 15th Nov18:33 ISTबिहार से बंगाल तक छठ की धूम, डूबते सूरज को दिया अर्घ्य
15 नवंबर को छठ के तीसरे दिन बिहार समेत देश के कई हिस्सों में श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को संध्या अर्घ्य दिया। पटना में घर-घर ठेकुआ बनाया गया। नदियों, तालाबों और दूसरे जलाशयों के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए जुटे।
छठ पूजा में ठेकुआ का खास महत्व है। गेहूं के आटे से बनने वाला यह पारंपरिक पकवान सूर्य देव और छठी मइया को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा करते हैं।
16 नवंबर की सुबह छठ पूजा का आखिरी दिन होगा। श्रद्धालु उगते सूरज को उषा अर्घ्य देंगे। इसके बाद व्रती पारण करेंगे और चार दिन का व्रत पूरा होगा।
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और विदेश में रह रहे लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में पर्व के आध्यात्मिक महत्व के साथ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इसके संदेश का भी जिक्र किया है।
कोलकाता के बाबूघाट पर भी श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की और संध्या अर्घ्य दिया।
- 15th Nov17:24 ISTअमेरिका में आज देर रात तक शुरू हो सकती हैं रुकी हुई उड़ानें
अमेरिकी विमानन नियामक (FAA) के प्रमुख ने कहा है कि अमेरिका में हवाई यात्रा रविवार देर रात तक ही अपने सामान्य शेड्यूल पर लौट पाएगी। अधिकारियों ने इस बड़े संकट के लिए रूटीन मेंटेनेंस के दौरान हुई एक गड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं उड़ानों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट 'फ़्लाइटअवेयर'के मुताबिक, शनिवार रात 9:35 बजे तक एयरलाइंस ने अमेरिका की 6,400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं और 8,000 से ज़्यादा उड़ानें देरी से चलीं। इससे पहले शुक्रवार को भी लगभग 9,200 उड़ानें रद्द हुई थीं और 7,500 उड़ानों में देरी हुई थी। एयर ट्रैफिक कम्युनिकेशन में आई रुकावट के बाद FAA ने पूरे देश में विमानों की उड़ान पर रोक (ग्राउंड स्टॉप) लगाने का आदेश दिया था, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई।
फ़्लाइटअवेयर ने यह भी जानकारी दी है कि रविवार के लिए निर्धारित 875 उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। - 15th Nov16:39 ISTबाब-अल-मंदेब के पास हूतियों का नियंत्रण, यमन की सेना पीछे हटी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सऊदी समर्थित सरकार के लिए लड़ने वाले यमनी बलों ने रविवार को कहा कि वे रणनीतिक बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य (Bab el-Mandeb Strait) के ऊपर स्थित एक क्षेत्र से पीछे हट रहे हैं। इसके बाद वहां ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण हो गया है।
बाब अल-मंडेब क्षेत्र से सरकारी बलों के पीछे हटने से हूतियों को इस समुद्री मार्ग पर अधिक बढ़त मिल गई है, जिससे वैश्विक शिपिंग पर एक मजबूत दबाव का बिंदु बन गया है, जबकि ईरान अरब प्रायद्वीप के दूसरी ओर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते होने वाले यातायात को लगातार बाधित कर रहा है।
- 15th Nov16:30 ISTटी-20 के बाद भारत ने न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज भी जीती
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में हराने के बाद आज पांच मैचों की वनडे सीरीज भी जीत ली है। न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 209 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सर्वाधिक 46-46 रन बनाए।

3-1 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की तस्वीर© BCCI जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में मात्र 30 रन खर्च कर 3 विकेट झटके तो वहीं सिराज को 2, यश ठाकुर को 1, नमन धीर को 1 और अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले। भारत को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
- 15th Nov13:45 ISTअमेरिका में बड़ा हादसा टला, आपस में टकरा गए कार्गो प्लेन और पैसेंजर जेट
अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जमीन पर चलते हुए अचानक कार्गो प्लेन और पैसेंजर जेट आपस में टकरा गए। घटना वहां के समयानुसार शनिवार रात की है।
मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और Copa Airlines का बोइंग 737 यात्री विमान इतने करीब आ गए कि आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और एयरपोर्ट का कामकाज भी ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ।
❗️अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! जमीन पर चलते हुए आपस में टकराए कार्गो प्लेन और पैसेंजर जेट शनिवार रात मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और Copa Airlines का बोइंग 737 यात्री विमान आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और एयरपोर्ट का कामकाज भी ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। 📹 सोशल मीडिया
— RT Hindi (@RT_hindi_) November 15, 2026 - 15th Nov13:39 ISTबहरीन में अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान का ड्रोन अटैक
ईरान की सेना ने बहरीन में अमेरिका के सैन्य अड्डे पर हमला कर दिया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसकी सेना ने बहरीन के एक सैन्य अड्डे पर स्थित अमेरिकी रडार सिस्टम को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया है।
सरकारी प्रसारक की ओर से टेलीग्राम पर जारी एक बयान में इस सैन्य कार्रवाई के बारे में बताते हुए IRGC ने कहा, “बहरीन के अल-रिफ्फा हेलीकॉप्टर बेस पर स्थित अमेरिकी वायु रक्षा रडार सिस्टम को IRGC एयरोस्पेस फोर्स के छह ड्रोन की ओर से निशाना बनाया गया।”
इससे पहले, बहरीन के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संभावित सुरक्षा खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए दो अलग-अलग सलाह जारी की थीं। सितंबर के बाद से खाड़ी देश की ओर से इस तरह की यह पहली चेतावनियां थीं।
अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के शस्त्रागार में अभी भी 2500 तक मिसाइलें हो सकती हैं।
यह आकलन ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उसने कहा था कि उसने अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में बहरीन के रिफ़्फ़ा एयर बेस पर एक अमेरिकी वायु रक्षा स्थल के रडार को हाल ही में निशाना बनाया था।








