रूस के राष्ट्रपति की कार 'औरूस' की कहानी

एक अलिखित नियम के अंतर्गत देश के सर्वोच्च नेताओं को स्वदेशी लग्जरी कारों में चलना चाहिए। व्लादिमीर पुतिन किस कार का उपयोग करते हैं और इस कार का इतिहास क्या है? 2013 में, कार्तेज प्रोजेक्ट को प्रसिद्ध संस्थान NAMI को सौंपा गया था, जिसने पहली सोवियत कार को विकसित किया था।

केवल पांच वर्षों में एक्सपर्ट्स ने औरूस लिमोजीन को विकसित किया, जो पहले विशेष रूप से रूस के राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक यात्राओं के लिए था, लेकिन धीरे-धीरे निजी यात्राओं के लिए उपयोग किया जाने लगा।

हमारी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में आप इस अनोखी कार के विकास के सभी चरणों से परिचित होंगे, साथ ही इसकी मुख्य विशेषताओं के बारे में जानेंगे, जिसमें बुलेटप्रूफ बॉडी, बुलेटप्रूफ ग्लास, साथ ही आग बुझाने का ऑटोमेटिक सिस्टम और स्पेशल कम्युनिकेशन सिस्टम भी शामिल है।

ताज़ा ख़बरें