BRICS के बाद मोदी की ‘डिप्लोमेसी मैराथन’, 7 देशों के नेताओं से मुलाकात
BRICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। मिस्र, फिलिपींस, यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, नाइजीरिया और बुरुंडी के नेताओं से मुलाकात के दौरान रणनीतिक साझेदारी, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी, महत्वपूर्ण खनिज, टेक्नोलॉजी और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से मुलाकात की।





