हैंडशेक, मुस्कुराहट और गर्मजोशी... BRICS की 10 तस्वीरों में दिखी बदलती जियोपॉलिटिक्स
PM मोदी ने व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ BRICS समिट के दौरान पौधारोपण किया। (फोटो- ANI)Free
BRICS समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक ‘पावरफुल’ तस्वीर देखने को मिली। पिछले 15 दिनों में तीनों नेताओं की यह ऐसी दूसरी तस्वीर है। (फोटो- ANI)Free
BRICS समिट के दौरान फैमिली फोटो के लिए साथ आए सदस्य देशों के नेता। (फोटो- ANI)Free
भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत BRICS देशों के अन्य नेता। (फोटो- ANI)Free
भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी के दौरान पीएम मोदी के साथ शी जिनपिंग, प्रबोवो सुबियांतो और सिरिल रामाफोसा सहित अन्य देशों के नेता। (फोटो- ANI)Free
PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अन्य नेताओं के साथ भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS समिट की राउंडटेबल बैठक में हिस्सा लिया। (फोटो- ANI)Free
प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दो पोस्टेज स्टैम्प लॉन्च किए हैं। (फोटो- ANI)Free
नई दिल्ली में शनिवार को BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन। (फोटो- ANI)Free
भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। पुतिन शुक्रवार को ही BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच बैठक भी हुई थी। (फोटो- ANI)Free
सात साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बैकग्राउंड में नजर आ रहे रामनाथस्वामी मंदिर के गलियारे और उसकी वास्तुकला के बारे में भी उन्हें बताया। (फोटो- ANI)Free
भारत में 18वें BRICS समिट का आयोजन हो रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत BRICS सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।
समिट के दौरान मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक ‘पावरफुल’ तस्वीर देखने को मिली। इसमें प्रधानमंत्री मोदी दोनों नेताओं का हाथ थामे उनसे बातचीत करते नजर आए। पिछले 15 दिनों में तीनों नेताओं की यह ऐसी दूसरी तस्वीर है। जानकार इस तस्वीर को “नए वर्ल्ड ऑर्डर की पावरफुल इमेज” बता रहे हैं।

















