
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने के बाद से ही तेहरान में रिजीम चेंज का दावा करते रहे, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान पर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत उसकी प्रमुख लीडरशिप को खत्म कर दिया था। इसमें ईरान के रक्षामंत्री से लेकर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) चीफ समेत, सेना के जनरल, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी चीफ जैसे बड़े लीडर शामिल थे।
इसके बाद ट्रंप ने ईरान में रिजीम चेंज का सपना देखा था। मगर ईरान ने धीरे-धीरे नई लीडरशिप तैयार कर दी। ईरानी संसद ने अब करीब 7 महीने बाद अपना नया रक्षामंत्री भी नियुक्त कर लिया है। यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ा झटका और संदेश माना जा रहा है।
ईरान की संसद ने चुना नया रक्षा मंत्री
ईरानी संसद ने 7 महीने बाद मेहरदाद अखलाकी को अपना नया रक्षामंत्री नियुक्त किया है। वह रक्षा और सशस्त्र बलों की कमान संभालेंगे। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर घालिबाफ़ की अध्यक्षता में रविवार को संसद के सत्र में मतदान कराया गया। संसद में पड़े कुल 277 वोटों में से अखलाकी को 237 वोट पड़े, जबकि 15 सदस्यों ने खिलाफ में वोटिंग की। कोई भी सदस्य अनुपस्थित नहीं रहा। इसके बाद अखलाकी को ईरान का नया रक्षा मंत्री चुन लिया गया। अखलाकी ईरान के पूर्व रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह का स्थान लेंगे, जो अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के दौरान शहीद हो गए थे। तब से राष्ट्रपति के निर्देश पर ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद इब्न अल-रेज़ा बतौर कार्यवाहक रक्षा मंत्री यह पद संभाल रहे थे।
नवनियुक्त रक्षामंत्री ने दी ट्रंप को धमकी
ईरान के नए रक्षामंत्री बनते ही मेहरदाद अखलाकी ने ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए कहा, “हमने ‘मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स’ से निपटने के लिए सभी जरूरी उपाय कर लिया है। हम अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। हम पूरी दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। यदि ट्रंप एक भी बम गिराते हैं, तो उन्हें इस क्षेत्र से अपने कई सैनिकों के ताबूतों को बैग में भरकर ले जाने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि यदि उनके नारे कार्रवाई में बदलते हैं, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”
Iran’s Defense Minister speaks for the first time since eeceiving Parliament’s vote of confidence: “Trump should be focused on getting his people out of the region in one piece. Let him drop a bomb and see how many people he would have to carry out horizontally before leaving.” https://t.co/rlo172DZEm
— Tehran Times (@TehranTimes79) October 18, 2026
शत्रु की गलतफहमी पर मिलेगा 'हैरान करने वाला बड़ा जवाब'
अखलाकी ने जोर देकर कहा कि अगर दुश्मनों ने ईरान पर दोबारा हमला किया, तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अगर अमेरिकी-ज़ायोनी (इजरायली) दुश्मन ने एक बार फिर गलतफहमी या गलत आकलन किया, तो ईरानी राष्ट्र और इस्लाम के योद्धाओं का जवाब बेहद हैरान करने वाला और व्यापक होगा। अखलाकी ने यह भी चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ किसी भी नए हमले के बाद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिणामों के लिए वाशिंगटन और उसके सहयोगी जिम्मेदार होंगे।”
Iran's newly appointed Defense Minister Akhlaghi: We have taken all necessary measures to counter the “Mother of All Bombs” and are confident in our preparations. We are carrying out our duties with complete confidence. Trump should focus on getting his forces out of the region safely. If he drops a bomb, he should consider how many of his troops might have to be carried out in body bags. If he follows through on his threats, he will have to face the consequences.
— Iran in India (@Iran_in_India) October 18, 2026
स्ट्रैटेजिक डेडलॉक से गुजर रहा है दुश्मन
अखलाकी ने कहा कि दुश्मन इस वक्त स्ट्रैटेजिक डेडलॉक से गुजर रहा है, क्योंकि खतरों के स्वरूप, सैन्य शक्ति के तर्क, तकनीकी माहौल और क्षेत्रीय व्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 12 दिनों के युद्ध के बाद से ही हमारी रक्षा क्षमताओं को इस तरह से अपग्रेड और आधुनिक बना दिया गया है कि इसने दुश्मन के सभी आकलनों और गणनाओं को गलत साबित कर दिया है। अखलाकी ने जोर देकर कहा कि ईरान अपनी रक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जटिल तथा बदलते खतरों का सामना करने के लिए तैयारियां जारी रखेगा।
अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के प्रमुख लीडर और नई लीडरशिप
| पद | मारे गए लीडर | नई लीडरशिप |
| सुप्रीम लीडर | अयातुल्ला खामेनेई | मोज्तबा खामेनेई (मार्च) |
| रक्षा मंत्री | अजीज नासिरजादेह | मेहरदाद अघलाकी (अक्टूबर) |
| IRGC चीफ | मोहम्मद पाकपोर | अहमद वाहिदी (अगस्त) |
| आर्मी चीफ | अब्दुल रहीम मोसावी | अली अब्दोल्लाही (अगस्त) |
| SNSC चीफ | अली लरिजानी | मोहसिन रेजाई (अगस्त) |
| IRGC नेवी कमांडर | अलीरेजा तंगसिरी | होसेन तायब (अगस्त) |
किसने तैयार की नई लीडरशिप
ईरानी मीडिया के अनुसार ज्यादातर नियुक्तियां नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई के निर्देश पर हुई हैं। हालांकि मोज्तबा खामेनेई अब तक सार्वजनिक उपस्थिति से बचते रहे हैं। ईरान ने अपने रक्षामंत्री के पद को काफी देरी से भरा है, जो 7 महीने से अधिक समय से खाली पड़ा था। ईरान ने लगभग सभी प्रमुख पदों पर नई लीडरशिप तैयार कर दी है। ऐसा करके ईरान ने अपने दुश्मनों के आगे कभी न झुकने का संदेश दिया है।
दुनिया को दिया बड़ा संदेश
ईरान हमलावरों के आगे घुटने नहीं टेकेगा
राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने वादा किया है कि ईरान हमलावरों के आगे कभी घुटने नहीं टेकेगा। उन्होंने अमेरिका और इजरायल के हमले से देश की सीमा की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए ईरान के सशस्त्र बलों की सराहना की। कहा कि उनकी क्षमताओं ने विदेशी हमलों के खिलाफ देश के डिटरेंस को मजबूत किया है।
अमेरिका से मजबूती से लड़ा ईरान
अमेरिका के खिलाफ ईरान ने बहुत मजबूती के साथ जंग लड़ी और अभी तक लड़ता आ रहा है। इसका सबूत यह है कि ईरान ने मध्य-पूर्व में अमेरिका के लगभग सभी बेस को इस कदर तबाह कर दिया कि वह ऑपरेशनल नहीं रह गए। पेंटागन की रिपोर्ट में खुद इस बात को स्वीकार किया गया है। साथ ही यह भी माना कि ईरानी हमले में उसने 60 से ज्यादा विमान और करीब 18 सैनिक खोए। अमेरिकी कांग्रेसनल रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने इस युद्ध में अगस्त तक करीब 37 अरब डॉलर खर्च किए। ईरान ने होर्मुज को ब्लॉक करके अमेरिका के खिलाफ सबसे बड़ा रणनीतिक हथियार तैयार कर लिया। बाद में हूतियों की मदद से बाब-अल-मंदेब समेत लाल सागर के अन्य अहम चोकपॉइंट भी बंद कर दिए। इससे अमेरिका मुश्किल में फंस गया है।







