सऊदी अरब के खिलाफ एयर ब्लॉकेड लगाने की तैयारी में हूती, RT पर क्या बोले एक्सपर्ट?
यमनी पत्रकार हुसैन अल-बुखैती ने सवाल उठाया कि यूरोप में किसी एयरपोर्ट पर एक छोटा सा ड्रोन भी दिखाई दे जाए, तो सुरक्षा के मद्देनजर पूरा एयरपोर्ट बंद कर दिया जाता है, फिर सऊदी अरब के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा?
दुनिया

यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हूती अब सऊदी अरब के खिलाफ एयर ब्लॉकेड लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विमान कंपनियों को आखिरी चेतावनी देते हुए सऊदी एयरस्पेस और एयरपोर्ट्स का इस्तेमाल नहीं करने की धमकी दी थी।

हूतियों ने बुधवार, 7 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबहा एयरपोर्ट पर हमलों की जिम्मेदारी ली। इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और 36 लोग घायल हुए थे।

उधर यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने भी हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान तेज कर दिया है। सरकार का कहना है कि उसका लक्ष्य हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस लेना और पूरे देश में सरकारी नियंत्रण बहाल करना है।

धमकी के बावजूद उड़ानें क्यों जारी? 

यमनी पत्रकार हुसैन अल-बुखैती ने RT से बातचीत में कहा कि हूतियों ने एक बयान जारी कर सभी कंपनियों और एयरलाइंस को सऊदी एयरस्पेस और सऊदी एयरपोर्ट्स का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है।

अल-बुखैती के मुताबिक, हूतियों ने यह भी कहा है कि अगर किसी नागरिक की मौत होती है, तो इसकी जिम्मेदारी उन एयरलाइंस की होगी जो चेतावनी के बावजूद सऊदी अरब के लिए उड़ानें जारी रखेंगी।

हुसैन अल-बुखैती, यमनी पत्रकार
“उन्हें पता है कि यमन ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि हम सऊदी एयरपोर्ट्स को निशाना बनाएंगे। यह दिखाता है कि इन एयरलाइंस को अपने यात्रियों की कितनी कम परवाह है।”
हुसैन अल-बुखैती, यमनी पत्रकार
हुसैन अल-बुखैती, यमनी पत्रकार

अल-बुखैती ने कहा कि यूरोप में अगर किसी एयरपोर्ट पर एक छोटा सा ड्रोन भी दिखाई दे जाए, तो सुरक्षा के मद्देनजर पूरा एयरपोर्ट बंद कर दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सऊदी अरब यमन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, तो एयरलाइंस सऊदी अरब के लिए उड़ानें क्यों जारी रखे हुए हैं, जबकि वे यमन के सना एयरपोर्ट समेत दूसरे एयरपोर्ट्स का इस्तेमाल नहीं करतीं और यमन के एयरस्पेस से बचती हैं।

हुसैन अल-बुखैती, यमनी पत्रकार
“यमन और सऊदी अरब में क्या फर्क है? फिर एयरलाइंस सऊदी अरब के साथ ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं?”
हुसैन अल-बुखैती, यमनी पत्रकार
हुसैन अल-बुखैती, यमनी पत्रकार

पहले भी जहाजों को दी थी चेतावनी

अल-बुखैती ने कहा कि हूतियों ने पहले भी समुद्र में सऊदी अरब के खिलाफ प्रतिबंध लगाने से पहले उसके जहाजों को चेतावनी दी थी। उनके मुताबिक, किसी जहाज को निशाना बनाने से पहले हूतियों ने कहा था कि अगर वह लाल सागर से गुजरेगा, तो उस पर हमला किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हूती कितने पावरफुल? सऊदी के आसमान के लिए Last Warning कितना बड़ा खतरा

ताज़ा ख़बरें