चांद पर न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की तैयारी में रूस, क्या है पूरा प्लान?
चांद पर लंबे समय तक इंसानों की मौजूदगी और संसाधनों के इस्तेमाल के लिए लगातार बिजली की जरूरत होगी। इसी चुनौती से निपटने के लिए रूस चांद पर न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की संभावना पर विचार कर रहा है। लेकिन इसे चांद तक पहुंचाना कितना मुश्किल होगा, इसकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी और इस मिशन के पीछे रूस का असली मकसद क्या है? जानिए स्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिसर्चर नाथन आइजमोंट से खास बातचीत में।





