41 साल वर्दी पहनने वाला वो कैंडिडेट, जो नेतन्याहू को दे रहा सीधी चुनौती
इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को आम चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने गादी आइजेनकोट एक प्रमुख चुनौती बनकर उभरे हैं। इजरायल के पूर्व सेना प्रमुख आइजेनकोट ने गाजा युद्ध में अपना बेटा खोया और बाद में नेतन्याहू सरकार से अलग हो गए। आखिर कौन हैं गादी आइजेनकोट, उनकी रणनीति क्या है और क्या विपक्ष की एकजुटता इजरायल की राजनीति में बदलाव ला सकती है?





