अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो के भारत दौरे की इतनी चर्चा क्यों है?

अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं, लेकिन वे नई दिल्ली आने के बजाय सीधे मुंबई और गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। इस अनोखे रूट और उनके दौरे के पीछे अमेरिका में बढ़ती डीजल की कीमतें और सिर पर खड़े मिडटर्म चुनाव हैं। रुबियो ने खुद भारत के साथ ट्रेड डील अंतिम चरण में होने की बात स्वीकार की है। साथ ही, वैश्विक ऊर्जा संकट और रूस-वेनेजुएला क्रूड ऑयल के बदलते समीकरणों के बीच रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स की महत्ता बढ़ गई है। इस दौरे का मकसद 300 अरब डॉलर के निवेश समझौते को अंतिम रूप देना भी है।

ताज़ा ख़बरें