हूती और सऊदी एकदूसरे की जान के दुश्मन क्यों बन गए हैं?
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 अक्टूबर को हुए धमाके के बाद सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में 3 लोगों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की बात कही गई है। इस बीच भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कई एयरलाइंस ने भी उड़ानें रद्द की हैं। आखिर सऊदी अरब और हूतियों के बीच दुश्मनी की शुरुआत कैसे हुई? इस संघर्ष में ईरान की क्या भूमिका है और क्या रेड सी के अहम समुद्री रास्तों पर भी इसका असर पड़ रहा है? समझिए पूरी कहानी।





