सद्दाम से ISIS तक... 23 साल बाद इराक से अमेरिका OUT, अब आगे क्या?
30 सितंबर 2026 को पेंटागन ने कह दिया कि इराक से अमेरिकी सेना की वापसी पूरी हो गई है। आखिरी सैनिक और सामान एर्बिल एयर बेस से निकले। 20 मार्च 2003 को डब्ल्यूएमडी यानी सामूहिक विनाश के हथियारों के आरोपों के साथ शुरू हुई यह जंग कैलेंडर पर करीब 23 साल तक चली। बीच में 2011 में अमेरिका निकला भी, 2014 में आईएसआईएस के खिलाफ फिर लौटा। 2003-2011 वाले युद्ध में ही करीब 4,492 अमेरिकी सैनिक मारे गए और 31,994 घायल हुए। खर्च का हिसाब ब्राउन यूनिवर्सिटी के मुताबिक 2023 तक इराक-सीरिया पर 1.79 ट्रिलियन डॉलर बैठता है, दिग्गजों के इलाज समेत 2050 तक यह 2.89 ट्रिलियन तक जा सकता है। सद्दाम हुसैन की सरकार गिरी, इराक की सत्ता बदली, मिडिल ईस्ट की जिओपॉलिटिक्स भी बदली।





