
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप-2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही ग्रुप का ऐलान भी कर दिया गया है। आईसीसी ने इस बार कई अहम बदलाव किए हैं। इस विश्वकप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर संयुक्त रूप से करेंगे। वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमों हिस्सा ले रही हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान का एक ही ग्रुप (ग्रुप A) में होना है।
2 ग्रुप में बांटी गई टीमें
| ग्रुप A | ग्रुप B |
भारत | दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |
पाकिस्तान | न्यूजीलैंड |
अफगानिस्तान | श्रीलंका |
जिम्बाब्वे | बांग्लादेश |
क्वालीफायर A | क्वालीफायर B |
The wait is nearly over 🤩
— ICC (@ICC) October 1, 2026
Just hours to go before the fixtures for the #CWC27 are announced 👊
More details on the schedule 📲 https://t.co/7GCLhjfgOspic.twitter.com/C1dYuVE5aj
7 अक्टूबर को टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच
वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को केप टाउन से होगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं क्रिकेट प्रेमियों का सबसे पसंदीदा मुकाबला यानी भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज शेड्यूल
- 7 अक्टूबर: बनाम ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन)
- 10 अक्टूबर: बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)
- 14 अक्टूबर: बनाम अफगानिस्तान (त्श्वाने)
- 17 अक्टूबर: बनाम क्वालीफायर A (ब्लूमफोंटेन)
- 24 अक्टूबर: बनाम जिम्बाब्वे (विक्टोरिया फॉल्स)
टूर्नामेंट का नया फॉर्मेट
सुपर सीरीज: पूरा टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को नामीबिया में 'सुपर सीरीज' के साथ होने जा रही है। यहां 2, 4 और 6 अक्टूबर को तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2027 में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी.
इन तीनों टीमों के बीच सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले होंगे। यानी हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच खेलेगी। इन मैचों के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज की आखिरी जगह हासिल कर लेगी।
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
— ICC (@ICC) October 1, 2026
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/MSLEQzcObbpic.twitter.com/dpTE4TEjO7
ग्रुप स्टेज: 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप (Group A और Group B) में बांटा जाएगा। इन टीमों के बीच 30 मैच खेला जाएगा।
सुपर 7 राउंड: हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर 7 चरण में पहुंचेंगी। इसके अलावा, दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से जिस टीम के अंक ज्यादा होंगे, वह भी सुपर 7 में जगह बनाएगी। 2003 के ‘सुपर सिक्स’ की तर्ज पर इस बार ‘सुपर 7’का दौर लाया गया है।
सुपर 7 चरण में पहुंचने वाली टीमों के पुराने अंक आगे नहीं जोड़े जाएंगे। यानी ग्रुप स्टेज के अंक अगले चरण में कैरी फॉरवर्ड नहीं होंगे। इसके बाद हर टीम 25 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच छह और मुकाबले खेलेगी।
सेमीफाइनल: 17 और 18 नवंबर को क्रमशः केप टाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे।
फाइनल: वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल मैच 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
The #CWC27 groups are locked ⚡🔐
— ICC (@ICC) October 1, 2026
A cricketing extravaganza awaits! How to watch the schedule launch ➡️ https://t.co/Eod5GoN7zWpic.twitter.com/oVg7zVHLNF
ड्रॉप-इन/एक्सचेंजएबल पिच सिस्टम
टूर्नामेंट के दौरान पिचों की क्वालिटी बनाए रखने के लिए वांडरर्स (जोहान्सबर्ग) जैसे प्रमुख मैदानों पर आधुनिक एक्सचेंजएबल (ड्रॉप-इन) पिच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
टिकट बैलेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
शेड्यूल के ऐलान के साथ ही ऑनलाइन 'टिकट बैलेट' पंजीकरण सिस्टम भी लाइव कर दिया गया है। इससे वैश्विक प्रशंसकों को बिना किसी परेशानी के निष्पक्ष रूप से टिकट बुक करने का अवसर मिलेगा।
ICC पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप 2027 में हुए ये बड़े बदलाव:
2027 विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
2019 और 2023 में केवल 10 टीमें खेली थीं।
इस बार तीन देशों की संयुक्त मेजबानी है।
ये मैच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- दांत में सोना दबाए भारत की चार बेटियों की कहानी




