भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE का सम्मान, बचाई थी 174 यात्रियों की जान
30 सितंबर को फ्लाइट में हुई घटना के दौरान 174 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में साहस और पेशेवर जिम्मेदारी दिखाने के लिए UAE ने Flydubai के क्रू को Second Zayed Medal से सम्मानित किया। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार समेत क्रू के सदस्यों से UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुलाकात की। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने क्रू को मेडल सौंपे और उनके साहस की सराहना की।







