इजरायल में कैसे बनेगी सरकार? समझिए 61 सीटों का गेम
शॉर्ट्स

इजरायल में चुनावी वोटिंग के बाद भी सियासी हलचल जारी रहती है। पहले एग्जिट पोल, फिर वोटों की गिनती और आधिकारिक नतीजे। इसके बाद शुरू होता है सरकार बनाने का असली खेल। इजरायल की संसद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। लेकिन अगर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता, तो प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है? राष्ट्रपति किसे सरकार बनाने का मौका देते हैं और बहुमत साबित नहीं होने पर क्या होता है? जानिए इजरायल में चुनाव के बाद सरकार बनाने की पूरी प्रक्रिया।

ताज़ा ख़बरें