देखिए पुराने पावर प्लांट को कैसे चीन ने बनाया खेल का मैदान

चीन कुछ न कुछ कमाल करता रहता है। इस बार इसने एक पुराने पावर प्लांट को खेल के मैदान में बदल दिया। चीन के लुओयांग में पावर प्लांट के कूलिंग टावर को अब बास्केटबॉल कोर्ट का नया रूप दे दिया गया है।
इसके 70 मीटर चौड़े खुले हिस्से के नीचे दो 'सनकेन कोर्ट' (जमीन से थोड़े नीचे धंसे हुए कोर्ट) तैयार किए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (FIBA) के मानकों के अनुरूप हैं। टावर की बनावट कुछ इस तरह की है कि यह प्राकृतिक हवा के प्रवाह को अंदर खींचती है। इससे खेल के रोमांच के बीच गर्मियों में भी कोर्ट को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने में मदद मिलती है।







