नॉर्थ ब्लॉक में अचानक आग कैसे लग गई?

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में वेल्डिंग का काम चलने के दौरान 26 अक्टूबर को मामूली आग लग गई। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी पास रखे एक टैंक में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। कुछ देर में ही आग को बुझा लिया गया। वहां अंदर कुछ डिसमेंटलिंग (हटाने/तोड़ने) का काम भी चल रहा था। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नॉर्थ ब्लॉक में सरकार के कई मंत्रालयों के दफ्तर रहे हैं, जिन्हें अब सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत कर्तव्य पथ पर बने नए कॉमन सेंट्रल सचिवालय (CCS-3 / कर्तव्य भवन) में ट्रांसफर कर दिया गया है। यहां नेशनल म्यूजियम बनना है।

ताज़ा ख़बरें