Live अमेरिका का सीक्रेट नेटवर्क भी नहीं संभला, ट्रंप ने साइबर चीफ को हटाया: रिपोर्ट
नमस्ते! RT हिंदी के इस लाइव ब्लॉग पेज पर आपका स्वागत है। यहां हम आपको दे रहे हैं देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
भारत
अमेरिका का सीक्रेट नेटवर्क भी नहीं संभला, ट्रंप ने साइबर चीफ को हटाया: रिपोर्ट
ट्रंप ने अपने नेशनल साइबर डायरेक्टर को पद से हटाया

बिग अपडेट्स

तूफान 'अकवान' पर क्या है अपडेट: तूफान अकवान का असर ओडिशा में दिखने लगा है। वहां तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि 'अकवान' तूफान आज दोपहर से पहले उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। ओडिशा के सीएम ने देर रात तक तूफान को लेकर चल रही तैयारियों को जायजा लिया। राहत बचाव दल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

तमिलनाडु में सड़क हादसा: तमिलनाडु के कोडाइकनाल-पलानी घाट रोड पर गुरुवार आधी रात सावरिक्काडु के पास एक मिनी-बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज किया गया है, वहीं दो से अधिक गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए कोयंबटूर रेफर किया गया है।

जेपी मॉर्गन की थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर पर साइबर हमला: अमेरिका के सबे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेज (JPMorgan Chase) ने खुलासा किया है कि इस वित्तीय संस्थान के साथ काम करने वाले थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमला हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, एक रैनसमवेयर समूह ने इसके लगभग 16000 ग्राहकों का डेटा लीक कर दिया है, जिसमें ईमेल पते और फोन नंबर शामिल हैं।

ईरान ने अमेरिका के किस दावे को किया खारिज: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि तेहरान जैविक या रासायनिक हथियार (Biological And Chemical Weapon) बना रहा है। उन्होंने वाशिंगटन पर 2003 में इराक पर हुए हमले से पहले लगाए गए निराधार आरोपों के पैटर्न को दोहराने का आरोप लगाया।

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब': दिल्ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब स्तर पर बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में हैं तो वहीं अधिकर इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों का भी यही हाल है।

  • अमेरिका के आयोग ने फिर भारत के मुसलमानों पर दिया बयान

    अमेरिका का आयोग USCIRF अपनी बयानबाजियों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने भारत के मुसलमानों के बहाने सरकार पर निशाना साधा।

    यूएस के इस आयोग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत सरकार मुस्लिम नागरिकों को निशाना बना रही है। उन्हें मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) से हटाया जा रहा है, 'विदेशी' कहा जा रहा है और अब अवैध रूप से देश से बाहर भेजा जा रहा है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के मुसलमानों को 'घुसपैठिया' बताया है जिन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए।

    आयोग यहीं नहीं रुका,उसने आग लिखा कि भारत सरकार की ओर से केवल मुस्लिम आस्था के आधार पर अपने ही नागरिकों को देश से बाहर निकालना धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की रणनीतियों में एक चौंकाने वाली वृद्धि है। अमेरिकी विदेश विभाग (@StateDept) को धार्मिक स्वतंत्रता (FoRB) के लगातार, व्यवस्थित और गंभीर उल्लंघनों के लिए भारत को 'विशेष चिंता वाला देश' (CPC) घोषित करना चाहिए।

  • SCO समिट के कार्यक्रम में शामिल होने भारत पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री

    शंघाई समिट के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक आज नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें भारत में पाकिस्तान के उच्चायोग साद वराईच लेने पहुंचे थे। डॉ. मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले एससीओ (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। मुसादिक मलिक पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय के संघीय मंत्री हैं।

  • अमेरिका में सिस्टम फेल हुए, तो ट्रंप ने नेशनल साइबर डायरेक्टर की ही छुट्टी कर दी

    खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय साइबर निदेशक (नेशनल साइबर डायरेक्टर) सीन केर्नक्रॉस को पद से हटा दिया है। यह कदम अमेरिका में हाल ही में हुईं बड़ी तकनीकी खराबी की घटनाओं के बीच उठाया गया है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के सीक्रेट नेटवर्क का लंबे समय तक ठप रहना भी शामिल है।

    व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय साइबर निदेशक कार्यालय का नेतृत्व करने वाले केर्नक्रॉस पूरे संघीय सरकार में साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति के समन्वय के लिए जिम्मेदार थे। उनके पद छोड़ने की खबर सबसे पहले गुरुवार को 'एक्सियोस' (Axios) ने दी थी और बाद में 'फॉक्स न्यूज' (Fox News) व अन्य मीडिया संस्थानों ने इसकी पुष्टि की।

    ट्रंप ने खुद बर्खास्त करने की मंजूरी दी

    शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि केर्नक्रॉस ने अगले दो साल तक काम करने के बजाय अपनी मर्जी से पद छोड़ने का फैसला किया है और एक्सियोस ने इसे एक आपसी सहमति से हुई विदाई बताया था। हालांकि, बाद में 'रॉयटर्स' (Reuters) ने व्हाइट हाउस के एक करीबी सूत्र के हवाले से दावा किया कि ट्रंप ने खुद उन्हें बर्खास्त करने की मंजूरी दी थी।

    कथित तौर पर व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने केर्नक्रॉस को हटाने के लिए दबाव डाला था क्योंकि इस पद पर काम करने के लिए उनके पास मजबूत साइबर योग्यता की कमी थी।

  • APEC से लौटे ट्रंप वाइट हाउस में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के शनचन शहर में हाल ही में संपन्न हुए APEC शिखर सम्मेलन से वापस लौट आए हैं। उन्होंने आते ही पत्रकारों से कहा कि वो वहां के समयानुसार दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। अमेरिकी मीडिया की मानें तो ट्रंप राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग के साथ हुई त्रिपक्षीय महाबैठक के बारे में लोगों को ब्रीफ करेंगे। इसके अलावा और भी कई मुद्दों पर वो अपनी बात रखने वाले हैं।

    एयरपोर्ट पर लैंड करते ही ट्रंप ने कहा कि

    “कल दोपहर 12(वहां के हिसाब से) बजे हमारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है। यह वास्तव में ऐतिहासिक होगी।”

  • SCO के कार्यक्रम में आएंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच (Civilisational Dialogue Forum) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को भी संबोधित करेंगे।

    क्या मकसद है?

    20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस मंच का उद्देश्य इस क्षेत्र की समृद्ध और आपस में जुड़ी हुई सभ्यतागत विरासत का जश्न मनाना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद व सहयोग को बढ़ावा देना है।

  • दिल्ली में आज भी हवा बहुत खराब श्रेणी में

    दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा की क्वॉलिटी खराब स्तर पर ही है। इनमें कई इलाके तो रेड जोन में ही हैं। एनसीआर शहरों का हाल भी खराब है। यहां भी नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों में AQI बहुत खराब स्थिति में है।

    नीचे देखिए दिल्ली के टॉप-5 प्रदूषित इलाके

    दिल्ली के पांच सबसे प्रदूषित इलाके

    एनसीआर शहरों का हाल देखिए

    • नोएडा- 227
    • ग्रेटर नोएडा- 239
    • फरीदाबाद- 165
    • गुरुग्राम- 286
    • गाजियाबाद- 230